अमेरिका-भारत संबंध, रूस, चीन और यूक्रेन युद्ध.. अमेरिकी अखबार को पीएम मोदी का दो-टूक इंटरव्यू
PM Modi US Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो चुके हैं और वो भारतीय समयानुसार देर रात करीब डेढ़ बजे न्यूयॉर्क में उतरेंगे। वहीं, अमेरिका दौरे से पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका-भारत संबंध, चीन, रूस और यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वाल स्ट्रीट जर्नल को दिए गये इंटरव्यू में कहा है, कि "भारत दुनिया में अपना सही स्थान हासिल करने की प्रक्रिया में है।" उन्होंने कहा, कि "हम भारत को किसी देश की जगह लेने के रूप में नहीं देखते हैं। हम इस प्रक्रिया को ऐसे रूप में देख रहे हैं, जैसे भारत अपनी सही स्थिति प्राप्त कर रहा है।"

अमेरिका-भारत संबंधों पर क्या बोले?
संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के नेताओं के बीच विश्वास के बारे में बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया, कि भारत वैश्विक मंचों पर अधिक उच्च, गहरी और व्यापक प्रोफ़ाइल और बड़ी भूमिका पाने के रास्ते पर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि "अमेरिका और भारत के नेताओं के बीच अभूतपूर्व विश्वास है।"
रिपोर्ट में कहा गया है, कि इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संस्थानों को तेजी से "बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था" के लिए अनुकूलित करने और उन्हें दुनिया के कम-संपन्न देशों का अधिक प्रतिनिधि बनाने के लिए परिवर्तनों का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, कि भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनना चाहता है। उन्होंने कहा, "दुनिया से पूछा जाना चाहिए, कि क्या वह भारत को वहां देखना चाहता है।"
भारत-चीन संबंधों पर पीएम ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-चीन संबंधों के बारे में बात करते हुए सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर बल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने चीन पर दो-टूक जबाव देते हुए कहा, कि "चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंधों के लिए जरूरी है, कि सरहद पर शांति बनी रहे।"
उन्होंने कहा, कि "चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन जरूरी है। संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, कानून के शासन का पालन करने और मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में हमारा मूल विश्वास है। साथ ही, भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध हैं।"
पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा, कि भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, कि "सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। विवादों को कूटनीति और बातचीत से सुलझाना चाहिए, युद्ध से नहीं।"
रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम ने क्या कहा?
यूक्रेन में रूस के आक्रमण के खिलाफ अधिक सशक्त रुख नहीं अपनाने के लिए अमेरिका में आलोचनात्मक टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि 'मुझे नहीं लगता कि इस प्रकार की धारणा अमेरिका के ज्यादातर लोगों में है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि "कुछ लोगों का कहना है, कि हम तटस्थ खड़े हैं, लेकिन हकीकत ये है, कि हम तटस्थ नहीं हैं, हम शांति के पक्ष में खड़े हैं।" आपको बता दें, कि प्रधानमंत्री मोदी का ये इंटरव्यू नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर लिया गया और ये इंटरव्यू करीब एक घंटे तक चला, जिसमें यूक्रेन युद्ध में भारत के रूख और अमेरिका की आलोचना को लेकर सवाल किया गया था।
पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार को बताया, कि "मुझे नहीं लगता है, कि अमेरिका में ज्यादातर लोगों के मन में ऐसी धारणा होगी। यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की राय क्या रही है, ये पूरी दुनिया जानती है और दुनिया इस बात को समझती है, कि भारत की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ शांति है।
यानि, भारत ने यूक्रेन में युद्ध के लिए अपने पुराने सहयोगी रूस की निंदा करने से फिर से किनारा कर लिया है, बल्कि, भारत ने रूस के साथ अपने व्यापार को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया है।
मैं भारत का प्रतिबिंब हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी विचार प्रक्रिया, आचरण और कार्यों के पीछे की प्रेरणा पर जोर देते हुए खुद को "भारत देश का प्रतिबिंब" होने का दावा किया।
उन्होंने कहा, कि "मैं आजाद भारत में पैदा होने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं। और इसीलिए मेरी विचार प्रक्रिया, मेरा आचरण, मैं जो कहता और करता हूं, वह मेरे देश की विशेषताओं और परंपराओं से प्रेरित और प्रभावित है। मुझे इससे ताकत मिलती है। मैं अपने देश को दुनिया के सामने वैसा ही पेश करता हूं जैसा मेरा देश है और खुद को जैसा मैं हूं।"
आपको बता दें, कि प्रधानमंत्री मोदी देर रात अमेरिका पहुंच रहे हैं और कल से उनका अमेरिका का राजकीय दौरा शुरू हो रहा है। वैसे तो 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, 21 जून को बाइडेन परिवार की तरफ से पीएम मोदी के लिए अंतरंग डिनर कार्यक्रम रखा गया है। 21 जून को पीएम मोदी बाइडेन परिवार के साथ डिनर करेंगे, जिसे अमेरिका की फर्स्ट लेडी, जिल बाइडेन होस्ट करेंगी। इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।
22 जून की सुबह व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 21 तोपों की सलामी के साथ पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। इसे देखने के लिए 7,000 से ज्यादा भारतीय अमेरिकी जुटेंगे।
22 जून को ही पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा और टेक्नोलॉजी साझेदारी और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
-
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात?












Click it and Unblock the Notifications