Pakistan Election 2018: पीएम मोदी ने इमरान खान को किया फोन, कहा- उम्मीद है लोकंतत्र की जड़ें और मजबूत होंगी
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) के चेयरमैन इमरान खान से सोमवार को बात की। पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद पीएम मोदी ने इमरान खान को फोन कर उन्हें जीत की बधाई दी है। मोदी ने इमरान से कहा, 'मैं आशा करता हूं कि पाकिस्तान में लोकंतत्र की जड़ें और मजबूत होंगी।' साथ ही पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्कों के साथ विकास और शांति के अपने विजन का भी इमरान खान से बातचीत में जिक्र किया। आपको बता दें कि पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनाव में इमरान खान की पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इमरान खान ने 11 अगस्त को पाकिस्तान के वजीर-ए आजम पद की शपथ लेने का ऐलान किया है। हालांकि, उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन वह आजाद सांसदों और छोटी पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। चुनाव में जीत के बाद अपने पहले भाषण में इमरान खान ने कहा था कि उन्हें अफसोस हुआ कि भारत के मीडिया ने उन्हें बॉलीवुड के विलेन की तरह दिखाया गया। इमरान ने कहा था कि सबसे बड़ा मुद्दा कश्मीर है और वहां मानवाधिकारों का हनन हो रहा है।
साथ ही समस्याओं के समाधान की आशा जाहिर करते हुए ये भी कहा था कि अगर भारत तैयार होता है तो हम भी बातचीत के लिए तैयार हैं। भारत 1 कदम उठाएगा तो हम 2 कदम चलने को तैयार हैं। इमरान के मुताबिक, अभी तक सिर्फ ब्लेमगेम रहा है, लेकिन बातचीत से ही मसले हल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications