ब्रिक्स समिट में मोदी, बोले- नई टेक्नॉलजी के साथ बदले जाएं पाठ्यक्रम
जोहांसबर्ग। ब्रिक्स सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनियाभर में तेजी से चीजें बदल रही हैं और इनके साथ कदम से कदम मिलाने की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में ब्रिक्स समिट में मोदी ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति में पूंजी से ज्यादा महत्व प्रतिभा का होगा। कौशल और अस्थाई काम रोजगार का नया चेहरा होगा। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, डिजाइन और विनिर्माण में मौलिक बदलाव आएंगे।

मोदी ने कहा कि स्कूल और युनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम को इस तरह बनाना होगा जिससे ये हमारे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर सकें। हमें बहुत सजग रहना होगा कि टेक्नॉलजी के क्षेत्र में आने वाले तेज बदलाव कम से कम उसी गति से पाठ्यक्रमों में स्थान पा सकें।
पीएम ने कहा कि बेहतर सर्विस डिलीवरी और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए टेक्नॉलजी में नई चीजें सहायता कर सकती हैं। हमारा अनुभव इस मामले में सकारात्मक रहा है। कानूनों का पालन, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभार्थियों को सीधा भुगतान टेक्नॉलजी द्वारा बेहतर डिलीवरी का उदाहरण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लें रहे हैं। 25 से 27 जुलाई तक होने वाले 10वें ब्रिक्स सम्मेलन की थीम इस साल 'अफ्रीका में ब्रिक्स' है। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications