Rishi Sunka News: दामाद ऋषि सुनक के ब्रिटिश पीएम बनने पर ससुर नारायण मूर्ति ने क्या कहा?
शादी से पहले जब अक्षता ने अपने और ऋषि के बारे में पिता नारायण मूर्ति को बताया, तब वो बहुत उत्साहित नहीं हुए। लेकिन कुछ महीनों बाद ऋषि से मिलने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई।
Rishi Sunka News: ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे और पहली बार ऐसा हो रहा है, जब भारतीय मूल का कोई व्यक्ति ब्रिटेन का प्रधानमंत्री होगा। ऋषि सुनक भारत के मशहूर उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद हैं, जो इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना पूरे भारत के लिए गर्व की बात है और नारायण मूर्ति ने अपने दामाद के ब्रिटिश पीएम बनने पर उन्हें बधाई दी है और गर्व जताया है।

ससुर नारायण मूर्ति ने क्या कहा?
इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि,"हमें उन पर गर्व है और उनकी सफलता की कामना करते हैं।" आपको बता दें कि, सिर्फ 42 साल की उम्र में ही ऋषि सुनक ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी का नेतृत्व करने की दौड़ जीत ली है और अब वह ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। उनके पास ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने का कार्यकाल 2 सालों तक होगा। संसद में इस वक्त ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त है। हालांकि, ऋषि सुनक के लिए मौजूदा वक्त में देश की बदहाल अर्थव्यवस्था को संभालना आसान नहीं होगा। वहीं, नारायण मूर्ति ने कहा कि, "हमें विश्वास है कि वह यूनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।" आपको बता दें कि, एक फार्मासिस्ट मां और डॉक्टर पिता के बेटे ऋषि सुनक की पढ़ाई इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध स्कूलों में से एक पहले विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई है। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक में तीन साल काम कियआ और बाद में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए किया, जहां उनकी मुलाकात इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई।

2009 में हुई थी ऋषि-अक्षता की शादी
ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं। अक्षता मूर्ति अरबपति इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति और शिक्षिका, लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति की बेटी हैं। ऋषि सुनक जब स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात अक्षता मूर्ति से हुई थी। अक्षता मूर्ति एक फैशन डिजाइनर हैं, उन्होंने भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की थी। चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 30 अगस्त 2009 को बैंगलोर में पारंपरिक तरीके से शादी कर ली। हम जानते हैं कि भारत में शादियां एक जुनून है। हर बड़ी हस्ती की शादी जबरदस्त कवरेज लिए होती है। शादी को लेकर ऐसा माहौल क्रिएट हो जाता है कि महीनों तक उसके चर्चे होते हैं।

शादी के लिए तैयार नहीं थे नारायण मूर्ति
शादी से पहले जब अक्षता ने अपने और ऋषि के बारे में पिता नारायण मूर्ति को बताया, तब वो बहुत उत्साहित नहीं हुए। लेकिन कुछ महीनों बाद ऋषि से मिलने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई और उन्होंने दोनों के रिश्ते के लिए हामी भर दी। सुधा मेनन की क़िताब 'लिगेसी : लेटर्स फ्रॉम एमिनेंट पैरंट्स टू देयर डॉटर्स' में नारायण मूर्ति लिखते हैं, "मैंने ऋषि से मुलाकात की और उनमें वह सब कुछ पाया, जो तुमने बताया था। बेहद शानदार व्यक्तित्व, सुंदर और सबसे महत्वपूर्ण बात कि ईमानदार। मैं समझ गया कि उन्होंने तुम्हारा दिल क्यों चुरा लिया। तब जाकर कहीं मैं तुम्हारा प्यार उसके साथ साझा करने के लिए ख़ुद को राजी कर सका।"












Click it and Unblock the Notifications