ट्रंप पर बरसीं हाउस स्पीकर नैन्सी पोलेसी- व्हाइट हाउस नहीं छोड़ा तो निकाले जाएंगे

नई दिल्ली। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर और डेमोक्रैटिक नेता नैन्सी पेलोसी ने कहा है कि अगर आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप हारते हैं तो उनको व्हाइट हाउस छोड़ना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनको निकाला जाएगा। पेलोसी ने कहा, यह एक प्रक्रिया है। इसका किसी के मन से कुछ लेना-देना नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता कि किसी का मन नहीं है व्हाइट हाउस छोड़ने का तो रहना दिया जाए। हमें समझना होगा कि राष्ट्रपति पद का क्या महत्व है।

Nancy Pelosi says donald Trump will befumigated out if he refuses to leave after White House loss

एमसीएनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में नैन्सी ने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर किया। दरअसल एक दिन पहले ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस साल नवंबर में होने वाली चुनाव के नतीजों को मानने के लिए वो कोई वादा नहीं कर रहे हैं। इस पर नैन्सी ने कहा कि हो सकता है नवंबर में नतीजे ट्रंप के मन के मुताबिक ना हों और ऐसा होने पर उन्हें जाना होगा। कछ समय पहले डेमोक्रेटिक नेता जो बिडेन ने भी कहा था कि ट्रंप भविष्य में धोखा दे सकते है और व्हाइट हाउस छोड़ने से इनकार कर सकते हैं।

अमेरिका केहाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स की स्पीकर पेलोसी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की कटु आलोचक रही हैं। नैंसी ने इस साल फरवरी में ट्रंप के भाषण की प्रति उनके सामने फाड़ दी थी। जिसके बाद वो काफी चर्चा में ही थीं। इस पर उन्होंने कहा था कि मैंने झूठ के मैनिफेस्टो को फाड़ा है। ये इसलिए जरूरी था ताकि अमेरिक के लोगों को बताया जा सके, ये सच नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+