देश डूबोकर महिंदा राजपक्षे भारत भागे? बेटे ने बताया प्रदर्शनकारियों से घिरने के बाद क्या हुआ?
श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे के बेटे ने दावा किया है कि उनके पिता के देश छोड़ने के बारे में चल रही अफवाहें गलत हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पिता ने इस्तीफे के बाद देश नहीं छोड़ा है।
कोलंबो, 11 मईः श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे के बेटे ने दावा किया है कि उनके पिता के देश छोड़ने के बारे में चल रही अफवाहें गलत हैं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पिता ने इस्तीफे के बाद देश नहीं छोड़ा है। आपको बता दें कि गुस्साई भीड़ द्वारा घर को घेर लिए जाने के बाद सोमवार रात को सेना को महिंदा को उनके आधिकारिक आवास से बाहर निकालना पड़ा था और किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी थी।
Recommended Video

विधायक का पद नहीं छोड़ेंगे राजपक्षे
महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल, जिन्हें पूर्व में भविष्य के राष्ट्रीय नेता के रूप में जाना जाता था, ने कहा कि राजपक्षे परिवार की श्रीलंका छोड़ने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ बढ़ रहे राष्ट्रीय गुस्से को 'बुरा वक्त' बताया। उन्होंने कहा, "ऐसी कई अफवाहें हैं कि हम देश छोड़कर जाने वाले हैं, लेकिन हम कहीं नहीं जा रहे। हम देश नहीं छोड़ेंगे।" नमल ने कहा कि महिंदा एक विधायक के रूप में पद नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अपने उत्तराधिकारी को चुनने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

सुरक्षित स्थान पर हैं राजपक्षे
इससे पहले सोमवार रात प्रदर्शनकारियों द्वारा राजधानी कोलंबो में उनके आधिकारिक आवास टेंपल ट्रीज के परिसर की बाड़ को तोड़ने के बाद महिंदा को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। देश के खेल मंत्री रहे नमल ने कहा, "मेरे पिता सुरक्षित हैं। वे सुरक्षित स्थान पर हैं और परिवार से बात कर रहे हैं।"

लगभग 2 दशक तक किया शासन
76 वर्षीय महिंदा राजपक्षे एक राजनीतिक परिवार के मुखिया हैं। उनपर जाफना में तमिल नरसंहार से लेकर देश को कर्ज में डुबने तक के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। वह साल 2004 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने थे। लगभग दो दशक के शासनकाल में श्रीलंका अर्श से फर्श पर पहुंच गया। महिंदा के छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति के पद पर बने हुए हैं। उनके पास व्यापक कार्यकारी शक्तियाँ और सुरक्षा बलों की कमान है।












Click it and Unblock the Notifications