चिड़ियाघर के पास 'भेड़िया मानव' को देखे जाने का दावा, दो पैरों पर चलता दिखा रहस्यमयी जानवर
नई

फोटो आई सामने
अब Reddit के यूजर ने वेयरवोल्फ जैसे दिखने वाले जानवर को देखने का दावा किया है। यूजर के मुताबिक वेयरवोल्फ को चिड़ियाघर के पास देखा गया, जो आराम से घूम रहा था। इसकी फोटो भी सीसीटीवी में कैप्चर हुई है। जिसमें एक अजीब सा जानवर दो पैरों पर चल रहा।

बाड़ के बाहर था खड़ा
यूजर के मुताबिक ये फोटो टेक्सास में अमरिलो चिड़ियाघर की बाड़ के बाहर लिया गया। जिसमें एक कुत्ते या भेड़िए जैसी चीज दिख रही, जो 4-5 फीट की होगी। वो अपने दो पैरों पर चल रहा है। उन्होंने Reddit पर लोगों से पूछा कि क्या किसी को पता है कि ये अजीब चीज क्या है? जिस पर बहुत से लोगों ने इसे वेयरवोल्फ बताया।

फोटो पर उठे सवाल
एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे नुकीले कान, मुंह और पूंछ दिख रही है। साथ ही उसकी गर्दन चिपके हुए फर के गुच्छे जैसी दिखती है। मैं तो यही कहूंगा कि ये वेयरवोल्फ है। हालांकि बहुत से लोग वेयरवोल्फ की कहानी से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि इस फोटो को फोटोशॉप किया गया है। कुछ ने तो माना कि ये किसी ऐसे इंसान की फोटो है, जो फैंसी ड्रेस के प्रोग्राम में गया होगा।

रैकून तो नहीं?
एक अन्य यूजर का नजरिया इस फोटो को लेकर सबसे अलग था। उसने कमेंट कर लिखा कि आप सभी गलत हैं, ये रैकून हो सकता है। वो भी इसी तरह से दिखते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कभी वी वेयरवोल्फ को पकड़े जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसको लेकर सारी बातें सुनी-सुनाई ही हैं।

साउथ अफ्रीका में ऐसा ही मामला
पिछले साल साउथ अफ्रीका से इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां पर नदी के पास एक शख्स का शव मिला, जिसके शरीर पर काटने के निशान थे। इस घटना में वेयरवोल्फ का हाथ बताया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कसम खाई, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications