116 लोगों को ले जा रहे म्यांमार के सैन्य विमान के समुद्र में डूबने की आशंका, मलबा मिला

विमान में 11 क्रू मेंबर और105 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अनुसार, विमान की खोज के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि मौसम साफ है और बहुत जल्दी ही विमान को खोज लिया

नई दिल्ली। 116 यात्रियों को लेकर जा रहा म्यांमार के सैनिक विमान का मलबा समुद्र में मिला है। म्यामांर के सैन्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। विमान बुधवार दोपहर म्यांमार के दक्षिणी शहर मेईक और यंगून के बीच में लापता हुआ था।

Myanmar, Military Plane, Missing, म्यांमार, विमान, लापता

म्यांमार के सेना के प्रमुख ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी और विमान के लापता हो जाने की पुष्टि की थी। खबर के अनुसार, विमान दोपहर 1:35 देवाई शहर से कोई 20 किमी दूर था जब उससे सपंर्क टूट गया और फिर दोबार नहीं जुड़ पाया।

विमान में 11 क्रू मेंबर और105 यात्री सवार थे। विमान की खोज के लिए टीमें रवाना कर दी गई थीं। अब विमान का मलबा मिलने की खबर सामने आई है। जान-माल के नुकसान को लेकर म्यांमार के सैन्य अधिकारियों का अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+