Texas Church Shooting: गोलीबारी में 26 लोगों के मारे जाने की सूचना, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
अमेरिका के दक्षिण टेक्सस मे स्थित बाप्टिस्ट चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें करीब 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि मारे जाने वाले लोगों की संख्या अधिक भी हो सकती है। इस गोलीबारी में बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है।
(Texas Church Shooting) अमेरिका के दक्षिण टेक्सस मे स्थित बाप्टिस्ट चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें करीब 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि मारे जाने वाले लोगों की संख्या अधिक भी हो सकती है। इस गोलीबारी में बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है। बचाव कार्य के लिए दो हेलिकॉप्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। चश्मदीदों के अनुसार यह घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11.30 बजे हुए है।

अमेरिका के जिस चर्च में यह गोलीबारी हुई है वह दक्षिण टेक्सस के सथरलैंड स्प्रिंग्स में है, जहां पर करीब 362 लोग रहते हैं और यह इलाका सैन एंटोनियो से लगभग 35 मील की दूरी पर है। आपको बता दें कि हर रविवार को चर्च में सुबह 11 बजे से प्रार्थना होती है। ऐसे में चर्च में बहुत से लोग जमा रहते हैं। हमलावर ने इसी की वजह से रविवार सुबह का दिन चुना ताकि अधिक से अधिक लोगों को मार सके।
टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इस घटना के जानकारी मिलने का बाद एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने कहा है कि जो भी इस घटना में घायल हुए हैं, हमारी दुआएं उनके साथ हैं। साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों का भी शुक्रिया अदा कि वह घटनास्थल पर तेजी से पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications