मौत के 47 साल बाद जिन्ना की बहन को भेजा पानी का बिल

मोहम्मद अली जिन्ना जो कि नेस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया के नाना थे, उनकी बहन फातिमा जिन्ना के पास पाकिस्तान के अधिकारियों ने पानी का एक बिल भेज दिया है।
मुसीबत यह है कि जिसके नाम पर पाक अधिकारियों ने बिल भेजा है उसकी मौत 47 साल पहले ही हो चुकी है।
पाकिस्तान के संस्थापक और नेस वाडिया के ग्रेट गैंडफादर मोहम्मद जिन्ना की बहन फातिमा जिन्ना को उनके मौत के 47 साल बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने 2,63,774 रुपए की राशि का पानी और सीवरेज के कनेक्शन का
बिल भेजा है।
पाकिस्तान के एक अग्रणी समाचार पत्र के अनुसार, कराची पानी और सीवरेज बोर्ड ने फातिमा जिन्ना को पानी और सीवरेज के कनेक्शन के लिए बिल भेजा है।
बोर्ड ने 10 दिनों के भीतर राशि का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया है। और साथ हीं कहा है कि यदि राशि की भुगतान समय पर नहीं होता है तो कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो सकता है। भुगतान की अंतिम तिथि 28 मई को थी।
मोहम्मद जिन्ना ने 1944 में 'फ्लैग स्टाफ हाउस' 1.5 लाख रुपए में खरीदा था। सितंबर 1948 में फातिमा इस घर में रहने लगी। फामिता के 1965 में चुनाव हारने के बाद वह घर खाली हो गया तथा 1967 में उनकी मृत्यु हो गई।
कराची के आयुक्त ने फातिमा जिन्ना के नाम से भेजा गया नोटिस वापस लेने के लिए कराची पानी और सीवरेज बोर्ड के प्रबंध निदेशक को निर्देश दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications