Video: मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता में हंगामा, विजेता के सिर से मिसेज वर्ल्ड ने LIVE शो में छीना ताज, हुई घायल

मिसेज श्रीलंका अवार्ड फंक्शन में जमकर हंगामा हो गया। जब मिसेज विजेता पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से पूर्व मिसेज वर्ल्ड कैरोलिना ने लाइव कार्यक्रम में ताज छीन लिया।

कोलंबो: श्रीलंका में मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता के दौरान जमकर हंगामा हुआ है और विजेता के सिर से स्टेज पर ही ताज छीन लिया गया। विजेता के सिर से ताज छीनने की वजह और भी ज्यादा विवादित हैं। वहीं अचानक ताज छीने जाने से मिसेज श्रीलंका विजेता के सिर में चोट लग गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा।

अवार्ड फंक्शन में हंगामा

अवार्ड फंक्शन में हंगामा

दरअसल, श्रीलंका में रविवार को मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें श्रीलंका के कई सेलिब्रिटी शामिल था। इस ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में पुष्पिका डी सिल्वा को विजेता घोषित किया गया। विजेता के नाम की घोषणा होते ही हर तरफ तालियां बजने लगीं लेकिन तभी पूर्व मिसेज वर्ल्ड कैरोलिना जूरी स्टेज पर आ गई और उन्होंने पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से मिसेज श्रीलंका का ताज छीन लिया। इस घटना से अवार्ड फंक्शन में मौजूद तमाम लोग सन्न रह गये और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि भला स्टेज पर हो क्या रहा है और आखिर मिसेज श्रीलंका के सिर से विजेता का ताज क्यों छीना गया है।

Recommended Video

    मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता में हंगामा, विजेता के सिर से मिसेज वर्ल्ड ने LIVE शो में छीना ताज
    ‘तलाकशुदा नहीं रख सकती है ताज’

    ‘तलाकशुदा नहीं रख सकती है ताज’

    पूर्व मिसेज वर्ल्ड ने मिसेज श्रीलंका के सिर से ताज छीनने के पीछे अजीब दलील दी है, जिसने श्रीलंका में नये विवाद को जन्म दे दिया है। पूर्व मिसेज वर्ल्ड कैरोलिना जूरी ने मिसेज श्रीलंका पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से ताज छीनते हुए कहा कि वो तलाकशुदा है और वो अपने सिर पर ताज नहीं रख सकती है। अचानक ताज निकाले जाने से पुष्पिका डी सिल्वा के सिर में घाव हो गया और फिर उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। कैरोलिना जूरी ने कहा कि ये प्रतियोगिता शादीशुदा लोगों के लिए है, ना कि तलाकशुदा महिलाओं के लिए। कैरोलिना जूरी ने स्टेज पर कहा कि नियमों के मुताबिक इस प्रतियोगिता में तलाकशुदा महिलाओं को अवार्ड नहीं दिया जा सकता है, इसीलिए मैं बीच में आते हुए ये ताज प्रतियोगिता में सेकेंड स्थान पर आईं विजेता के सिर पर पहना रही हूं। इसके साथ की कैरोलिना जूरी ने पुष्पिका डी सिल्वा के सिर से ताज निकाल लिया, जिसके बाद पुष्पिका डी सिल्वा रोते हुए कार्यक्रम से बाहर चली गईं।

    लाइव चल रहा था प्रसारण

    लाइव चल रहा था प्रसारण

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के एक थियेटर में हो रहे इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। वहीं, हंगामे के बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने पुष्पिका डी सिल्वा से पूरी घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि पुष्पिका डी सिल्वा तलाकशुदा नहीं हैं और वो बस अपने पति से अलग रही हैं। दोनों का तलाक नहीं हुआ है। मिसेज श्रीलंका अवार्ड फंक्शन में हुए हंगामे का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पूरी दुनिया की मीडिया ने इसे कवर किया है।

    की जाएगी कानूनी कार्रवाई

    की जाएगी कानूनी कार्रवाई

    कार्यक्रम में सिर से ताज उतारे जाने के बाद पुष्पिका डी सिल्वा ने कहा कि कार्यक्रम में उनके साथ जो हुआ है वो काफी अपमानजनक है और वो इसके लिए कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि ताज अचानक उतारे जाने के दौरान सोने का ताज उनकी बालों में फंस गया था और काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। पुष्पिका डी सिल्वा की आंखों में आंसू थे और वो इस बेइज्जती के बाद कार्यक्रम से बाहर चली गई। हालांकि, कार्यक्रम के बाद आयोजकों ने माफी मांगते हुए उनका ताज उन्हें वापस लौटा दिया। महर पुष्पिका डी सिल्वा ने कहा है कि वो इस मामले में कैरोलिना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। पुष्पिका डी सिल्वा ने कहा कि वो अपने पति से अलग रह रही हैं, ना कि उनका तलाक हुआ है। वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने पूरी घटना के बाद जांच शुरू करते हुए आयोजकों के साथ अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+