सूप में मरा चूहा मिलने पर रेस्टोरेंट ने गंवाए 19 करोड़ डॉलर

एक गर्भवती महिला को सूप में मरा हुआ चूहा मिलने के कारण एक प्रसिद्ध चीनी रेस्टोरेंट ने शेयर बाज़ार में 19 करोड़ डॉलर गंवा दिए हैं.

चोपस्टिक के ज़रिए सूप से निकले मरे चूहे की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने के बाद शिआबू शिआबू नामक हॉटपॉट रेस्टोरेंट के शेयर पूरे एक साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं.

शेनडूंग प्रांत के आउटलेट को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है. कथित तौर पर इस रेस्टोरेंट ने महिला को पांच हज़ार युआन मुआवज़े के तौर पर देने की पेशकश की थी.

स्थानीय समाचार एजेंसी कंकागन न्यूज़ ने महिला के पति से बात की जिन्होंने मुआवज़े के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. वह चाहते थे कि मुआवज़े की राशि तय होने से पहले उनकी पत्नी का फ़ुल बॉडी चेकअप हो.

गर्भवती महिला छह सितंबर को अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट गई थी जहां उनके खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया था.

महिला के पति मा ने कहा है कि जब उनकी पत्नी को गर्भ में पल रहे बच्चे की चिंता हुई तो स्टाफ़ के एक सदस्य ने गर्भपात की सलाह दी और उस प्रक्रिया के लिए 20 हज़ार युआन की राशि देने की पेशकश की.

सोशल मीडिया में आलोचना

सूप में उबले हुए चूहे की तस्वीर चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर फैल गई जहां पर लोगों ने गुस्सा ज़ाहिर किया.

एक यूज़र ने कहा, "मुझे उल्टी आने जैसा महसूस हुआ. मैं अब कभी भी दोबारा बाहर नहीं खा सकता."

11 सितंबर को कंपनी के शेयर पिछले साल अक्तूबर के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. बुधवार से रेस्टोरेंट की मार्केट वैल्यू धीरे-धीरे फिर से रफ़्तार पकड़ने लगी.

हॉटपॉट
Getty Images
हॉटपॉट

एक दूसरे यूज़र ने लिखा, "शिआबू शिआबू मेरा पसंदीदा रेस्टोरेंट रहा है, मुझे लगता था कि वह काफ़ी साफ़ है. मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता."

एक दूसरे यूज़र ने पूछा, "अगर उनके बच्चे के साथ कुछ होता है तो वे उसका हर्जाना कैसे देंगे? क्या किसी की ज़िंदगी 20 हज़ार युआन की है."

शनिवार को रेस्टोरेंट ने बयान जारी कर इस आशंका को ख़ारिज किया था कि स्वच्छता की कमी है लेकिन बाद में उन्होंने इसे हटा लिया.

इस रेस्टोरेंट की ब्रांच वेइफ़ांग सिटी में थी जहां के प्रशासन ने कहा है कि वह शिआबू शिआबू रेस्टोरेंट में जांच करवाएंगे.

bbchindi.com
BBC
bbchindi.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+