Mount Etna Volcano: अभी बाकी है 2020! इटली में 100 मीटर की ऊंचाई तक ज्वालामुखी से निकले शोले

Mount Etna Volcano: वर्ष 2020 को कोई भी भूल जाना चाहेगा, जिस तरह से कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लाखों लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई, कई देशों में लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई महीनों तक घर में रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि अब कोरोना की कई वैक्सीन तैयार हो रही हैं और जल्द ही लोगों तक यह पहुंच जाएगी, लिहाजा लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर है। लेकिन अगर आपको लगता है कि कोरोना के बाद हालात अब सामान्य होने वाले हैं तो शायद आप गलत सोच रहे हैं। दुनिया में सबसे ऊंचाईं पर सक्रिय ज्वालामुखी एक बार फिर से काफी सक्रिय हो गया है।

काफी ऊंचाई तक निकलने लगा ज्वालामुखी

काफी ऊंचाई तक निकलने लगा ज्वालामुखी

इटली के माउंट एटना में रविवार को एक बार फिर से ज्वालामुखी काफी तेजी से बाहर आने लगा है, ज्वालामुखी के भीतर से नारंगी रंग का ज्वालामुखी देखने को मिला। द सन की रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात 9.20 बजे ज्वालामुखी को बाहर आत हुए देखा गया। पहले ज्वालामुखी राख के रूप में ब्लास्ट होकर बाहर आया, इसके बाद हवा में लावा निकलने लगा। रिपोर्ट के अनुसार यह ज्वालामुखी से निकल रही राख पांच किलोमीटर तक की ऊंचाई तक बाहर निकल रही थी। जबकि ज्वालामुखी से निकल रहे लावा की ऊंचाई तकरीबन 100 मीटर तक थी।

खूबसूरत वीडियो वायरल

खूबसूरत वीडियो वायरल

रविवार रात निकले इस ज्वालामुखी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। ट्विटर पर ज्वालामुखी का वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात में काफी गर्म लावा हवा में बाहर निकल रहा है। इस ज्वालामुखी से जो राख निकली उसे बाद में सड़क पर से साफ किया गया। हालांकि माउंट एटना से निकले ज्वालामुखी से किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

ज्वालामुखी का वीडियो साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा 2020 अभी खत्म नहीं हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा माउंट एटना 2020 के फाइनल में आ रहा है, निसंदेह यह 2020 है और यह कहां अभी खत्म हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बेहद खूबसूरत है, उम्मीद है कि हर कोई सुरक्षित है। बता दें कि यह ज्वालामुखी इटली के कैटानिया के करीब स्थित है। पिछले 24 घंटे में 17 भूकंप के झटके यहां महसूस किए जा चुके हैं। यही नहीं धमाके के बाद यहां 2.7 तीव्रता का भूकंप भी महसूस किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+