मदर टेरेसा को मिलेगी संत की उपाधि, पोप ने लगाई मुहर
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा के संत होने पर मुहर लगा दी है। पोप फ्रांसिस ने उनके संत होने की पुष्टि कर दी है। इसके बाद चार सिंतबर से मदर टेरेसा संत मानी जाएंगी।

मदर टेरेसा को संत की उपाधि मंजूर करने के लिए वेटिकन कमेटी को मंगलवार को विचार करना था और इसे औपचारिक रूप देना था। वेटिकन के पैनल ने मदर समेत पांच उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया।
मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक नन थी जिन्होंने भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गरीबों के लिए काफी काम किया था। उन्होंने सिस्टरहुड की स्थापना की जो आज 19 घरों को संचालित करती हैं। मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
वर्ष 1997 में जब उनकी उम्र 87 वर्ष थी, उनका देहांत हो गया था। वर्ष 2003 में उन्हें धन्य घोषित किया गया था और संत की उपाधि का पहला चरण होता है। पोप ने पिछले वर्ष मदर टेरेसा के दूसरे चमत्कार को मान्यता देकर उन्हें संत की उपाधि देने का रास्ता साफ किया था।












Click it and Unblock the Notifications