Moscow terror attack: 'क्या आपको यकीन है कि हमला ISIS ने किया? अमेरिका के दावे पर रूस ने खड़े किए सवाल
Moscow terror attack,मॉस्को के क्रोकस हॉल में हुई गोलीबारी में लगभग 140 लोगों की मौत हो गई और 182 घायल हुए हैं। इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएसआईएस-के) का हाथ बताया जा रहा है। अब इस मामले में रूस ने अमेरिका के दावे पर सवाल खड़े किए हैं।
बता दें कि, अमेरिका ने दावा किया था कि मॉस्को के क्रोकस हॉल में हुई गोलीबारी के पीछे इस्लामिक स्टेट-खुरासान (ISIS-K) का हाथ था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जकारोवा ने एक अखबार में लेख के जरिए इस पर सवाल खड़े किए हैं।

कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा अखबार ने अमेरिका पर कीव में अपने "वार्डों" को कवर करने के लिए इस्लामिक स्टेट के "बोगीमैन" को उकसाने का आरोप लगाया है। पाठकों को याद दिलाया कि वाशिंगटन ने "मुजाहिदीन" का समर्थन किया था। जिन्होंने 1980 के दशक में सोवियत सेना से लड़ाई की थी।
मारिया जकारोवा ने अपने लेख में कहा कि सावधान... व्हाइट हाउस से एक सवाल है कि क्या आप पक्के तौर पर कह सकते हैं ये आईएसआईएस है? शायद आपको इस पर एक बार और सोच लेना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक जांच जारी है, रूस की ओर से आईएसआईएस के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, अमेरिका के खुफिया विभाग की जानकारी पर भी कोई बयान नहीं दे सकते, क्योंकि यह संवेदनशील जानकारी है।
टेलीग्राम पर इस्लामिक स्टेट समूह ने दावा किया था कि यह हमला "इस्लाम से लड़ने वाले देशों" के साथ किया गया था। हमले में आईएसआईएस-के की भूमिका के लोकप्रिय दावों के उलट रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नरसंहार में यूक्रेन का हाथ होने के संकेत दिए थे।
रूस ने हमला करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दलेर्दजोन मिर्जोयेव, सईदाक्रामी , शम्सीदीन फरीदुनी और मुहम्मदसोबिर फैजोव शामिल हैं। जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक फैजोव ने हमले का वीडियो शूट किया था।












Click it and Unblock the Notifications