Russia: रूस की राजधानी मॉस्को में बम ब्लास्ट, न्यूक्लियर प्रोटेक्शन फोर्स के चीफ की मौत, पुतिन को बड़ा झटका
Moscow Bomb Blast: रूस की राजधानी मॉस्को में हुए भीषण बम ब्लास्ट में देश के न्यूक्लियर प्रोटेक्शन फोर्स के चीफ की मौत हो गई है। रूस की जांच समिति ने कहा है, कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम ने मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी एक वरिष्ठ जनरल की जान ले ली है।
लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव, जो रेडियोलॉजिकल, केमिकल और बायोलॉजिकल डिफेंस (RChBD) के प्रमुख थे, वो मंगलवार को रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के बाहर मारे गए हैं।

जांच समिति ने कहा है, कि "रूसी संघ के सशस्त्र बलों के रेडिएशन, रासायनिक और बायोलॉजिकल सिक्योरिटी फोर्स के प्रमुख इगोर किरिलोव और उनके सहायक की हत्या कर दी गई है।"
रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार और खून से सनी बर्फ में पड़े दो शव दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल से रॉयटर्स समाचार एजेंसी के फुटेज में पुलिस की घेराबंदी दिखाई गई है। रूस के रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक रक्षा सैनिक, जिन्हें RKhBZ के रूप में जाना जाता है, ये वो विशेष बल है, जो रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक संदूषण की स्थितियों में काम करते हैं।
वहीं, कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा है, कि सोमवार को यूक्रेनी प्रॉसीक्यूटर्स ने किरिलोव पर उनकी अनुपस्थिति में यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के कथित उपयोग का आरोप लगाया।
हालांकि, रूस ने इन आरोपों से इनकार किया है।
ब्रिटेन ने अक्टूबर में किरिलोव और परमाणु सुरक्षा बलों पर दंगा नियंत्रण एजेंटों का इस्तेमाल करने और युद्ध के मैदान में जहरीले चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन के इस्तेमाल की कई रिपोर्टों के बाद प्रतिबंध लगा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications