अमेरिका: अंतिम संस्कार स्थल पर 31 शव मिलने से मचा हड़कंप
वॉशिंगटन,04 जुलाई। अमेरिका के दक्षिणी इंडियाना में स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर 30 से अधिक शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद लुसिवाइल की पुलिस एक्शन में आई। पुलिस अधिकारी इसाक पार्कर ने बताया कि काउंटी कोर्नरके दफ्तर से इस बात की शिकायत की गई कि पास की बिल्डिंग से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही है, यहां कुछ शव मार्च माह के भी हैं जो काफी खराब स्थिति में हैं। यही नहीं यहां पर अंतिम संस्कार के बाद 16 शवों के अवशेष भी पड़े हुए हैं।

पार्कर ने कहा कि मौके पर स्थिति काफी खराब थी, इसे देखते नहीं बन रहा था। वहीं इस अंतिम संस्कार स्थल के मालिक से पुलिस बात कर रही है और इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यहां शवों को क्लार्क काउंटी कोर्नर्स ऑफिस भेजा गया है, जहां उनकी पहचान की जा सकती है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से भी मदद मांगी है और कहा है कि अगर किसी के पास भी इससे संबंधित कोई भी जानकारी है तो वह कोर्नर्स पुलिस को दे सकता है। एक महिला जिसने अपने भा के शव को यहां भेजा था ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। महिला के भाई की मौत अप्रैल माह में हुई थी। उसे अभी भी अपने भाई के अंतिम संस्कार के बाद अभी तक उसे अवशेष नहीं मिले हैं। महिला का नाम तारा ओवेन है, उनकाकहना है कि जब मैं अंतिम संस्कार के निदेशक के पास गई तो उन्होंने बताया कि वह इस समय बहुत सी चीजों में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications