आईएस, आतंकवादी संगठनों ने 12 करोड़ डॉलर फिरौती वसूली
संयुक्त राष्ट्र। इस्लामिक स्टेट (आईएस) तथा सीरिया एवं इराक में सक्रिय अन्य आतंकवादी संगठनों ने वर्ष 2004 से लेकर अब तक कम से कम 12 करोड़ डॉलर की फिरौती वसूली है।

संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी। प्रेस टीवी द्वारा मंगलवार को जारी एक रपट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी कमेटी की एक बैठक में अलकायदा पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ योत्सना लालजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आईएस तथा अन्य आतंकवादी संगठनों द्वारा अपहरण तथा फिरौती वसूलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने बताया कि इन संगठनों ने वर्ष 2004 से 2012 के बीच 12 करोड़ डॉलर की रकम फिरौती के रूप में वसूली की है। लालजी ने कहा कि मध्यपूर्व, एशिया तथा अफ्रीका में सक्रिय आतंकवादी संगठन धन उगाहने के लिए अपहरण तथा फिरौती का सहारा ले रहे हैं, जो धन उगाही का अलकायदा का प्रमुख हथियार था।
आईएस ने तीन अमेरिकियों समेत पश्चिमी देशों के कई नागरिकों को मौत के घाट उतारा है। एक युवा अमेरिकी महिला का सिर कलम कर दिया गया था।लालजी ने कहा कि अपने नागरिकों को छुड़ाने के लिए कई सरकारें आतंकवादियों को फिरौती की रकद दे रही हैं। हालांकि अमेरिका ने अपने नागरिकों को छुड़ाने के एवज में फिरौती देने से इंकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications