Moody's ratings: मूडीज ने 5 पाकिस्तानी बैंकों की रेटिंग घटाई, शहबाज सरकार के हाथ-पांव फूले

मूडीज ने एक बयान में कहा है कि एबीएल, एमसीबी और यूबीएल के बेसलाइन क्रेडिट असेसमेंट (बीसीए) को बी3 से सीएए1 तक कम कर दिया है। इसके साथ ही स्थानीय-मुद्रा दीर्घकालिक सीआरआर को भी बी2 से बी3 तक डाउनग्रेड कर दिया गया है।

Moody's: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने पांच पाकिस्तानी बैंकों की जमा रेटिंग को B-3 से घटाकर CAA-1 कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने पांच बैंकों की लंबी अवधि की विदेशी मुद्रा काउंटरपार्टी रिस्क रेटिंग (CRR) को B3 से घटाकर सीएए1 कर दिया है। इससे पाकिस्तानी सरकार काफी गुस्से में है और इसे वापस लेने की मांग की है। जिन बैंकों को डाउनग्रेड किया गया है उनमें एलाइड बैंक लिमिटेड (ABL), हबीब बैंक लिमिटेड (HBL), एमसीबी बैंक लिमिटेड (MCC), नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (NBP) और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड(UBL) शामिल हैं।

moodys

पाकिस्तान ने मूडीज के फैसले को किया खारिज

मूडीज ने एक बयान में कहा है कि एबीएल, एमसीबी और यूबीएल के बेसलाइन क्रेडिट असेसमेंट (बीसीए) को बी3 से सीएए1 तक कम कर दिया है। इसके साथ ही स्थानीय-मुद्रा दीर्घकालिक सीआरआर को भी बी2 से बी3 तक डाउनग्रेड कर दिया गया है। साथ ही मूडीज की ओर से यह भी कहा गया है कि सभी बैंकों की जमा रेटिंग नकारात्मक बनी हुई है। पाकिस्तानी बैंकों का डाउनग्रेडिंग यह दर्शाता है कि सरकार बैंकों को समर्थन देने में सक्षम नहीं है। उधर, पाकिस्तान ने अपने बैंकों को डाउनग्रेड करने के मूडी के फैसले को खारिज कर दिया है।

मूडीज पर एकतरफा फैसला लेने का आरोप

शहबाज शरीफ सरकार ने कहा कि इसे एकतरफा तरीके से लिया गया है और इंफॉर्मेशन गैप और विरोधाभासों के कारण सही तस्वीर नहीं पेश की गई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर एजेंसी ने ग्रेडिंग में बदलाव नहीं किया तो वह अपने अधिकारियों के साथ बैठक में जवाब देंगे। डॉन ने उनके हवाले से लिखा है, उन्हें (मूडी के अधिकारियों को) मुझसे मिलना है। मैंने उनसे कहा कि अगर आप इसे रिवर्स, नहीं करते हैं, तो मैं आपको अगले हफ्ते होने वाली बैठक में मुंहतोड़ जवाब दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+