17 सीईओ के साथ 20 मिनट की मीटिंग में मोदी पेश करेंगे ब्रांड इंडिया
न्यूयॉर्क। नरेंद्र मोदी 29 और 30 सितंबर को वाशिंगटन में मौजूद होंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात तो करेंगे ही साथ में वह दुनिया की 17 कंपनियों के सीईओ के साथ भी मीटिंग करेंगे।

मोदी जिन सीईओ से मुलाकात करने वाले हैं उनमें गूगल के सीईओ से लेकर जीई के सीईओ और सिटी बैंक के सीईओ शामिल हैं।
वन टू वन मीटिंग
नरेंद्र मोदी की जिन कंपनियों के सीईओ से मुलाकात तय है उनमें पेप्सिको, गूगल, जीई, बोइंग, गोल्डमैन सैक्स और सिटी बैंक कॉरपोरेट हाउस शामिल हैं। मोदी जहां 11 कंपनियों के सीईओ के साथ एक कबाइंड मीटिंग करेंगे तो वहीं छह सीईओ के साथ उनकी मुलाकात व्यक्तिगत होगी।
मोदी छह सीईओ के साथ वन टू वन मीटिंग करेंगे और इस मीटिंग में वह भारत में निवेश का एजेंडा सेट करने वाले हैं। मोदी हर सीईओ को करीब 15 से 20 मिनट तक का समय देंगे।
यहां यह बात गौर करने वाली है कि मोदी के सिर पर वाइब्रेंट गुजरात जैसे आयोजन की सफलता का सेहरा बंधा हुआ है। वहीं अमेरिका रवाना होने के कुछ ही घंटे पहले ही उन्होंने 'मेक इन इंडिया' की शुरुआत की है।
मोदी को नहीं मदद की जरूरत
विशेषज्ञों के मुताबिक मोदी को बिजनेस टॉक का मास्टर माना जाता है। उन्हें बिजनेस टॉक के लिए किसी भी तरह के सहायक की जरूरत नहीं है।
इन विशेषज्ञों के मुताबिक मोदी बिजनेस से जुड़ा हर काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करते हैं।
जिन लोगों ने उन्हें करीब से देखा है वह इस बात को भी बखूबी जानते हैं। हो सकता है कि वह इन सीईओ से मुलाकात कर एक बड़ी सफलता लेकर देश लौटें। मोदी की जापान यात्रा इस बात का सुबूत है कि कैसे उन्होंने जापान से करीब 35 बिलियन डॉलर का निवेश भारत में करने की मंजूरी हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications