फ्रैंकफर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रवाना नरेंद्र मोदी
फ्रैंकफर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के शहर फ्रैंकफर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं।

नरेंद्र मोदी देर रात फ्रैंकफर्ट पहुंचे थे और यहां पर आराम करने के बाद वह न्यूयॉर्क रवाना हुए। मोदी को 27 सितंबर को यूनाइटेड नेशंस की जनरल एसेंबली को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह 29 और 30 सितंबर को वाशिंगटन में राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करने वाले हैं। मोदी अगले कुछ दिनों के दौरान न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में करीब 50 कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं।
दुनिया भर की नजरें नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति की 29 और 30 सितंबर को होने वाली मुलाकात पर टिकी हुई हैं।
On the move again. PM @narendramodi leaves Frankfurt Hotel for onward journeý to New York. pic.twitter.com/4EackH04Hn
— Syed Akbaruddin (@MEAIndia) September 26, 2014 











Click it and Unblock the Notifications