Pics:मोदी के साथ स्टेज शेयर करते अमेरिकी कांग्रेस सदस्य
न्यूयॉर्क। मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन पर नरेंद्र मोदी का स्वागत सिर्फ सैंकड़ों अप्रवासी भारतीयों ने ही नहीं किया बल्कि अमेरिका कांग्रेस के कुछ खास सदस्यों ने भी मोदी के स्वागत में पलक पांवड़ें बिछाए।
खास बात है कि यह उसी अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य से जिसने कभी मोदी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी।
इन अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों के अलावा हवाई से अमेरिकी प्रतिनिधि और अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिंदु सदस्य तुलसी गब्बार्ड और मोदी की मुलाकात सबसे अहम रही। तुलसी अमेरिकी संसद में चुनी गई सबसे कम उम्र की सांसद हैं।

मोदी के स्वागत को आए आगे
रविवार को मोदी तमाम अमेरिकी कांग्रेस सीनेटर्स और सदस्यों के साथ मैडिसन के मंच पर मौजूद थे।
मुलाकात को बताया
अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने मोदी के साथ अपनी फोटोग्राफ को ट्विटर पर शेयर किया है। ग्रेगरी के मुताबिक मोदी के साथ उनकी मुलाकात काफी यादगार रही।
सम्मान से कम नहीं
स्टीव इजरायल जो ग्रेगरी की ही तरह अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य हैं, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मोदी से मिलना, उनसे बात करना, उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।
गिफ्ट की काऊब्वॉय हैट
पीट ओल्सन ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने मोदी को न सिर्फ एक काऊ ब्वॉय हैट गिफ्ट की बल्कि उन्हें वर्ष 2015 में ह्यूस्टन आने का निमंत्रण भी दिया है।
भारत का भविष्य उज्जवल
इंडियाना के टॉड रोकिटा ने भी मोदी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इंडियाना और इंडिया दोनों का भविष्य काफी उज्जवल है।
मोदी से मिलकर हुई खुशी
जिम हाइम्स के मुताबिक न्यूयॉर्क में मोदी का स्वागत करके उन्हें काफी खुशी हुई।

मोदी को गिफ्ट की गीता
न्यूयॉर्क में ही पहली हिंदू अमेरिकी कांग्रेस तुलसी गिब्बार्ड ने भी ओबामा से मुलाकात की और उन्हें वही गीता गिफ्ट की जिसका प्रयोग उन्होंने शपथ ग्रहण के लिए किया था।

मोदी को बताया प्रभावशाली नेता
तुलसी ने अमेरिकी कांग्रेस की ओर से मोदी का स्वागत किया और उन्हें एक प्रभावशाली नेता करार दिया है।

सबसे कम उम्र की सांसद
तुलसी होनोलुलु सिटी कांउसिल में भी रह चुकी हैं और वर्तमान में हवाई हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव हैं।

मिलिट्री कमांडर
तुलसी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा है कि उन्हें मोदी की स्पीच को सुनकर काफी अच्छ लगा।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications