Modi-Xi Meet: पीएम मोदी ने कहा पहले भी वुहान आया हूं तो जिनपिंग ने बताया कि क्‍यों इस बार किया इनवाइट

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वन-टू-वन मुलाकात हुई। इस मुलाकात में जिनपिंग और मोदी के बीच ने भारत और चीन की सभ्‍यताओं के बीच कई तरह की समानताओं के बारे में बातें हुईं। जिनपिंग ने बताया कि दोनों देशों की सभ्‍यता नदियों के आसपास ही घूमती हैं।

वुहान। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वन-टू-वन मुलाकात हुई। इस मुलाकात में जिनपिंग और मोदी के बीच ने भारत और चीन की सभ्‍यताओं के बीच कई तरह की समानताओं के बारे में बातें हुईं। जिनपिंग ने बताया कि दोनों देशों की सभ्‍यता नदियों के आसपास ही घूमती हैं। वहीं जिनपिंग ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि उन्‍होंने आखिर अनौपचारिक मुलाकात के लिए वुहान को ही क्‍यों चुना। आपको बता दें कि पीएम मोदी शनिवार तक वुहान में रुकेंगे और दोनों नेता पिछले वर्ष जून में हुए डोकलाम विवाद के बाद मुलाकात कर रहे हैं।

modi-xi-meet-wuhan-150

इसलिए वुहान में रखी मीटिंग

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने जिनपिंग से कहा, 'दोनों देशों की सभ्‍यताओं का विकास नदियों के आसपास हुआ है। इस देश में कई नदियां हैं। अगर हम भारत में मोहन जोदाड़ों और हड़प्‍पा संस्‍कृति के बारे में बात करें तो पूरा विकास ही उस पर आधारित था।' यह भांपते हुए कि पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार वुहान आए हैं, जिनपिंग ने कहा, 'हमें मालूम हैं कि आप पश्चिमी और पूर्वी चीन में रूचि रखते हैं।वुहान सेंट्रल चीन में स्थित है और इसलिए ही हम यहां पर मुलाकात कर रहे हैं।'

जब सीएम थे तब गए थे वुहान

पीएम मोदी ने इस बात की भी तारीफ की कि चीन ने खुद को तेज और उदारवादी देश के तौर पर विकसित कर लिया है। उन्‍होंने पूर्व में हुई अपनी वुहान यात्रा का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने बताया कि जब वह गुजरात के सीएम थे तो वुहान आए थे। मोदी ने कहा, 'जब मैं गुजरात का सीएम था तो मुझे वुहान का दौरा करने का मौका मिला था। मैंने थ्री गॉर्ज डैम के बारे में भी सुना था। जिस तेजी से आपने इसका निर्माण किया, उसने मुझे काफी प्रभावित किया। इसलिए मैं यहां पर एक स्‍टडी टूर पर आया और मैंने एक दिन डैम पर बिताया।' दोनों नेता ईस्‍ट लेक के गेस्‍ट हाउस पर बोट राइड के अलावा एक अनौपचारिक मुलाकात भी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+