PM मोदी को चीन का करारा जवाब, कहा सच के आधार पर UN में दिया पाक का साथ
नयी दिल्ली। भारत ने चीन के सामने आतंकवादी और मुंबई हमलों के मास्टमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर पाकिस्तान को चीन के मिले समर्थन पर सवाल उठाया तो चीन ने भी पीएम नरेन्द्र मोदी को करार जवाब देते हुए कहा कि उनसे तथ्यों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र में उसका साथ दिया।

लखवी की रिहाई पर पाक के खिलाफ एक्शन की मांग पर भारत का साथ न देने पर चीन ने एक बार फिर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उसका फैसला सच और किसी के प्रति नाइंसाफी नहीं करने की भावना पर आधारित था।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने उफा में चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की और ये मुद्दा उठाया। उन्होंने यूएन में पाकिस्तान का साथ देने पर चीनी प्रधानमंत्री के सामने आपत्ति जताई थी। जिसपर चीन ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।
ब्रिक्स और शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने से पहले मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। गौरतलब है कि आतंकी लखवी की रिहाई को भारत ने यूएन के प्रस्ताव के खिलाफ बताया था। लेकिन चीन ने यह कहते हुए इसका विरोध किया था कि भारत इस बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं दे पाया।












Click it and Unblock the Notifications