Covid-19: ब्रिटेन में अप्रूवल पाने वाली तीसरी वैक्सीन बनी Moderna Vaccine, नए स्ट्रेन पर भी असरदार

नई दिल्ली। coronavirus vaccine news: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की चिंताओं के बीच ब्रिटेन में वैक्सीन के अप्रूवल की प्रक्रिया जारी है। शनिवार को ब्रिटेन (Britain) की सरकार ने देश की तीसरी मॉडर्ना वैक्सीन (Moderna Vaccine) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना द्वारा बनाया गया है, देश में पहले ही अप्रूवल पा चुकी Pfizer वैक्सीन की तरह ही यह भी काम करती है। इस अमेरिकी वैक्सीन को ब्रिटेन में पहले से ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। मॉडर्ना कंपनी को ब्रिटेन सरकार द्वारा वैक्सीन की 70,00,000 डोज के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है।

Recommended Video

    Britain ने Moderna Vaccine को दी मंजूरी, 70 लाख खुराकों का दिया ऑर्डर | वनइंडिया हिंदी
    Moderna Vaccine becomes the third Covid-19 vaccine to be approved in Britain

    आपको बता दें कि ब्रिटेन में अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। अब देश में आम लोगों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी पाने वाली मॉडर्ना वैक्सीन तीसरी वैक्सीन बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रायल के दौरान 30 हजार से ज्यादा लोगों को Moderna Vaccine का टीका दिया गया, इसके परिणाम लगभग 95 फीसदी तक सुरक्षित देखे गए। इसके अलावा मॉडर्ना का दावा है कि उसकी बनाई हुई वैक्सीन कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी असर दार है।

    बता दें कि ब्रिटेन में अब तक 15 लाख से अधिक लोगों को बायोएनटेक और फाइजर वैक्सीन का टीका दिया जा चुका है। Moderna Vaccine को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही आम जनता को इसका डोज भी दिया जाएगा। इसे शिपिंग के लिए लगभग -20C के तापमान की आवश्यकता होती है। वहीं इसकी तुलना में फाइजर या बायोएनटेक को -75C के करीब तापमान की आवश्यकता होती है। बता दें कि जनवरी के पहले सप्ताह में भारत में भी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus vaccine:Pfizer वैक्सीन लगवाने पर हुई पति की मौत,अमेरिकी डॉक्टर की पत्नी का दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+