कोरोना वैक्सीन को लेकर Moderna ने Pfizer पर किया केस, कहा- हमारी तकनीक चुरा कर बेच रहे

दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने फाइजर और उसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक पर मुकदमा किया है। मॉर्डन ने शुक्रवार को कहा कि इन दोनों सहयोगी कंपनियों ने कोरोना के टीके बनाने के लिए कथित तौर से उसके पेटेंट्स के साथ छेड़-छाड़ किया

वाशिंगटन, 26 अगस्तः दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने फाइजर और उसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक पर मुकदमा किया है। मॉर्डन ने शुक्रवार को कहा कि इन दोनों सहयोगी कंपनियों ने कोरोना के टीके बनाने के लिए कथित तौर से उसके पेटेंट्स के साथ छेड़-छाड़ किया है। मॉर्डना ने कहा कि इन कंपनियों ने मिलकर उस तकनीक की नकल की है जिसे उसने महामारी से सालों पहले विकसित कर लिया था।

corona

बिना अनुमति के तकनीक की नकल की

कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। कंपनी ने मैसाचुसेट्स में अमेरिकी जिला अदालत और जर्मनी में डेसलडोर्फ में क्षेत्रीय अदालत में ये मुकदमा दायर किया। मॉडर्ना ने एक बयान में कहा, मॉडर्ना को विश्वास है कि फाइजर और बायोएनटेक ने कोविड वैक्सीन कॉमीरनैटी को बनाने में मॉडर्ना की mRNA तकनीक को कवर करते हुए 2010 और 2016 के बीच दायर किए गए पेटेंट के साथ छेड़छाड़ किया है और बिना अनुमति के इस तकनीक की नकल की है।

मॉर्डना ने एक और वैक्सीन तैयार किया

मॉडर्ना कंपनी के ओमिक्रॉन पर काम करने वाले कोरोना बूस्टरको हाल ही में ब्रिटेन से मंजूरी मिली थी। कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप फिलहाल पूरी दुनिया में सबसे अधिक फैला हुआ है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, स्पाइकवैक्स बाइवैलेंट ओरिजनल/ ओमिक्रॉन को ब्रिटेन में हरी झंडी दिखा दी गई है और जल्द ही इसे दूसरे देशों में स्वीकार किया जाएगा। यह अपडेटेड वैक्सीन कोविड19 के दो अलग-अलग स्ट्रेन्स पर एक साथ काम करती है। यह चीन के शहर वुहान से सामने आए BA.1 स्ट्रेन और ओमिक्रॉन के BA.4 and BA.5 स्वरूपों पर काम करती है जो अब अधिक दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वायरल वैक्सीन से तेज रूप बदल रहा है। मॉडर्ना ने BA.4 and BA.5 वेरिएंट पर काम करने वाली एक और वैक्सीन तैयार कर रखी है, जिसे अमेरिका ने ऑर्डर किया है लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+