मॉडल ने लगाए आरोप, 'मुझे डिनर पर बुलाकर ट्रंप ने की सेक्स संबंध बनाने की कोशिश'

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान में लगे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले कुछ दिनों में कई महिलाओं ने अश्लील हरकतें करने और निजी अंगों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के शो में काम कर चुकीं एक मॉडल ने अब उन पर जबरन सेक्स संबंध बनाने की कोशिशों के आरोप लगाए हैं।

summer zervos

अश्लील हरकतें करने के आरोपों से घिरे ट्रंप

महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार करने के आरोपों की वजह से रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के रियलिटी शो में कंटेस्टेंट रह चुकीं समर जेरवोस ने उन पर आरोप लगाए हैं कि 2007 में डिनर पर बुलाकर राष्ट्रपति उम्मीदवार ने उनको चूमना और निजी अंगों को छूना शुरू कर दिया और सेक्स संबंध बनाने की कोशिश की।

donald trump

समर जेरवोस ने बताया, ट्रंप ने उनके साथ क्या किया?

मॉडल जेरवोस का कहना है कि रियलिटी शो से निकाले जाने के बाद भी वह डोनाल्ड ट्रप के संपर्क में थी क्योंकि वह उनको मेंटर मानती थी।

जेरवोस ने घटना के बारे में सुनाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, '2007 में जॉब देने के बहाने से डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे बेवरली हिल्स होटल में डिनर पर बुलाया। वहां से वे मुझे अपने बंगले पर लेकर चले गए और मुझे चूमना और छूना शुरू कर दिया।

'उन्होंने अपने हाथ मेरे ब्रेस्ट पर रख दिए और मुझे दबोच लिया। मैंने उनको धक्का दिया और दूरी बनाने की कोशिश की। वे सेक्सुअल प्रिडेटर की तरह व्यवहार कर रहे थे।'

जेरवोस ने कहा कि जब पिछले रविवार को हुए डिबेट में राष्ट्रपति उम्मीदवार ट्रंप ने महिलाओं के आरोपों से इनकार कर दिया था तो उन्होंने उनके खिलाफ खुलकर सामने आने का फैसला लिया।

शुक्रवार को एक पूर्व मॉडल क्रिस्टिन एंडरसन ने ट्रंप पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने 1990 में एक नाइट क्लब में उनके निजी अंगों को छुआ था। ट्रंप ने महिलाओं को आरोपों को झूठा करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+