'सहेलियां बनाना छोड़ दिया, क्योंकि उनके पति की नजर मुझपर फिसलती थी'
मॉडल मोरिया मिल्स ने बताया कि उनकी खूबसूरती की वजह से कोई महिला उनकी दोस्त नहीं है।
अटलांटा, 22 सितंबर: खूबसूरत दिखने की ख्वाहिश हर किसी की होती है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी की खूबसूरती ही उसके लिए सबसे बड़ी मुश्किल बन गई। एक मॉडल के साथ इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल, इस मॉडल ने दावा किया है कि वो इतनी खूबसूरत और हॉट है कि जिस किसी भी महिला को अपना दोस्त बनाती है, उनके पति या ब्वॉयफ्रेंड उसके साथ ही डेट पर जाने की कोशिश में लग जाते हैं। मॉडल ने बताया कि इस वजह से अब उसने महिलाओं का अपना दोस्त बनाना ही बंद कर दिया है।

'सहेलियों को डर है कि कहीं उनके पति को उनसे चुरा ना लूं'
जॉर्जिया के अटलांटा की रहने वाली 27 वर्षीय मॉडल मोरिया मिल्स ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उसकी खूबसूरती ही उसकी दुश्मन बन गई है, क्योंकि अब कोई भी महिला उसकी दोस्त नहीं है। मोरिया मिल्स ने कहा, 'महिलाएं मेरी दोस्त नहीं बनती, क्योंकि उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं मैं उनके ब्वॉयफ्रेंड या पति को उनसे चुरा ना लूं।'

'अब अकेलेपन की आदत डाल ली है'
इंटरव्यू में मोरिया मिल्स ने इस बात को भी स्वीकार किया कि उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए कभी कोई सर्जरी नहीं कराई। मोरिया मिल्स ने बताया, 'महिलाएं मुझसे दोस्ती नहीं करती और इस वजह से मुझे रेस्टोरेंट या शॉपिंग के लिए अकेले ही जाना पड़ता है। हालांकि अब मैंने इसकी आदत डाल ली है और मुझे अपने आप को ही कंपनी देना अच्छा लगता है।'

'वजह जानने की कोशिश की तो मैं हैरान रह गई'
मोरिया मिल्स ने आगे बताया, 'पहले कई महिलाएं मेरी दोस्त थीं, लेकिन जैसे-जैसे मैंने मॉडलिंग पर फोकस किया और अपने आप पर ध्यान देना शुरू किया, मेरी दोस्त कम होती चली गईं। जब मैंने इसकी वजह जानने की कोशिश की तो मैं हैरान रह गई। दरअसल मेरी सभी दोस्तों को ये बात अच्छी नहीं लगती थी कि उनके ब्वॉयफ्रेंड या पति मेरी तरह देखते थे।'

'बाहर जाती हूं तो उनकी निगाहें मेरी तरफ होती हैं'
मॉडल मोरिया मिल्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 1.50 लाख से भी ज्यादा है। मोरिया मिल्स ने कहा, 'अब मुझे इस बात की ज्यादा परवाह नहीं होती कि कोई मेरा दोस्त है या नहीं, क्योंकि मेरे पार मेरे करियर से जुड़ा काफी काम है। मैं अपनी किसी महिला दोस्त के पति की तरफ नहीं देखती, लेकिन जब बाहर जाती हूं तो एहसास होता है कि उनकी निगाहें मेरी ही तरफ हैं।

'लड़के दोस्त हैं, लेकिन दायरा बनाकर रखती हूं'
मॉडल के अलावा मोरिया मिल्स एक रैपर-सिंगर भी हैं और इस समय अपने म्यूजिक करियर पर काफी ध्यान दे रही हैं। मोरिया मिल्स ने बताया कि कुछ लड़के उनके दोस्त हैं, लेकिन वो उनके साथ एक दायरा बनाकर रखती हैं। मोरिया मिल्स ने कहा, 'मैं सिंगल हूं और फिलहार पूरी तरह अपने करियर के बारे में सोच रही हूं। वैसे भी आज की दुनिया में सच्चे और अच्छे लोगों का मिलना काफी मुश्किल है।'

'महिलाएं मेरी खूबसूरती की वजह से एक राय बना लेती हैं'
मोरिया मिल्स ने इंटरव्यू में कहा, 'लोगों को ऐसा लगता है कि हर सेलिब्रिटी के बहुत सार फैंस और दोस्त होते हैं। लेकिन, मेरे साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। हालांकि मैंने कभी किसी भी इतना भरोसा नहीं किया कि उसके जाने का मुझे बहुत ज्यादा दुख हो, लेकिन फिर भी ये बात खलती है कि महिलाएं मेरी खूबसूरती की वजह से मेरे बारे में एक राय बना लेती हैं। वो ये सोच लेती हैं कि मैं उनके पति को उनसे छीनना चाहती हूं।'

हर महीने करीब 3 लाख डॉलर की कमाई
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'ओन्लीफैंस' के जरिए मोरिया मिल्स हर महीने करीब 3 लाख डॉलर की कमाई करती हैं। मोरिया मिल्स ने बताया कि अपने स्कूल के दिनों में वो काफी शर्मीली थीं और हर वक्त केवल किताबों में ही डूबी रहती थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करने का फैसला लिया, लेकिन यहां तक आते-आते उनके दोस्तों की संख्या कम होती चली गई।
ये भी पढ़ें- 10 साल तक बिना संभोग रहने वाली शार्क ने दिया बच्चे को जन्म, वर्जिन बर्थ की घटना देख वैज्ञानिक हैरान











Click it and Unblock the Notifications