Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

10 साल तक बिना संभोग रहने वाली शार्क ने दिया बच्चे को जन्म, वर्जिन बर्थ की घटना देख वैज्ञानिक हैरान

नई दिल्ली, 22 सितंबर: जब भी किसी जीव के नर और मादा संभोग करते हैं, तो उनसे नए जीवन का विकास होता है। यही प्रकृति का नियम है, लेकिन अब इटली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर बिना नर के साथ संभोग के एक मादा शार्क ने बच्चे को जन्म दिया। जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। साथ ही बहुत से लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं।

10 साल से टैंक में बंद

10 साल से टैंक में बंद

एजीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस्पेरा नाम की बेबी शार्क का जन्म इटली के सार्डिनिया में एक्वेरियो डि कैला गोनोन एक्वेरियम (Acquario di Cala Gonone Aquarium) में हुआ। उसकी मां जिस टैंक में 10 साल से रह रही है, उसमें कोई नर शार्क नहीं है। उसके साथ सिर्फ एक मादा शार्क है। ऐसे में इसे वर्जिन बर्थ भी कहा जा रहा है।

पार्थेनोजेनेसिस का पहला मामला

पार्थेनोजेनेसिस का पहला मामला

अब सवाल उठता है कि क्या दो मादा शार्क के संभोग से बेबी शार्क का जन्म हुआ या मामला कुछ और है? वैसे इस घटना से वैज्ञानिक भी हैरान हैं, साथ ही इसे शार्क की इस प्रजाति का पहला पार्थेनोजेनेसिस मामला माना जा रहा है। पार्थेनोजेनेसिस एक प्रक्रिया है, जिसमें मादा जीव बिना नर के बच्चे पैदा कर देती है। अब शार्क के साथ ही घटना को रेयर वर्जिन बर्थ माना जा रहा है।

नहीं मिला कोई सुराग

नहीं मिला कोई सुराग

मामले में एक वैज्ञानिक ने कहा कि शार्क की कुछ प्रजातियां ऐसी हैं, जो पार्थेनोजेनेसिस प्रजनन करती हैं, लेकिन जिस प्रजाति की मछली टैंक में बंद थी, उसके संबंध में ये पहला मामला है। इसके लिए कई पुराने दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

15 प्रजातियां सक्षम

15 प्रजातियां सक्षम

वहीं अमेरिका के फ्लोरिडा में मोटे मरीन लेबोरेटरी एंड एक्वेरियम में शार्क और रेज के संरक्षण कार्यक्रम के निदेशक डेमियन चैपमैन ने लाइव साइंस को बताया कि शार्क की लगभग 15 प्रजातियां ऐसा करने के लिए जानी जाती हैं। आमतौर पर ये तभी होता है, जब मादा नर से कई सालों से दूर रही हो। ताजा मामले में मादा शार्क 10 साल से दूसरी मादा के साथ टैंक में बंद थी। ऐसे में उसके अलगाव ने इस प्राकृतिक प्रतिक्रिया को ट्रिगर कर दिया। जिसका अंजाम नए बेबी शार्क का जन्म था।

लोग बता रहे ईश्वर का रूप

लोग बता रहे ईश्वर का रूप

वहीं जब सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हुई, तो लोग इसे ईश्वर का चमत्कार कहने लगे। एक शख्स ने लिखा कि जाओ बेबी, नए जीसस आए हैं। उनका मानना था कि ये जीसस का अवतार हैं। इससे पहले 2017 में इंग्लैंड की एक मछली की फोटो वायरल हुई थी, जिसको देखने पर ऐसा लग रहा था कि उस पर जीसस का चेहरा बना हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+