'अपना बैन अकाउंट खुलवाने के लिए इंस्टाग्राम के कर्मचारी के साथ सोई मॉडल', खुलासे से मचा हड़कंप

नई दिल्ली: फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अपने नियमों को काफी ज्यादा सख्त कर दिए हैं। अगर कोई भी यूजर इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होती है। इसमें ज्यादातर मामलों में यूजर का अकाउंट बैन कर दिया जाता है। अब इससे जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मॉडल ने अपना बैन अकाउंट खुलवाने के लिए अजीबोगरीब कदम उठाया।

पॉडकास्ट होस्ट ने पहले किया खुलासा

पॉडकास्ट होस्ट ने पहले किया खुलासा

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में नो जम्पर पॉडकास्ट होस्ट एडम ने खुलासा किया कि उन्होंने एक ओनलीफैंस स्टार का इंटरव्यू लिया था। जिसने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। उसमें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बैन होने का भी किस्सा शामिल था। उन्होंने उस बैन को हटवाने के लिए जो किया, वो कोई सोच भी नहीं सकता था।

फेसबुक कर्मचारियों को करती थीं मैसेज

फेसबुक कर्मचारियों को करती थीं मैसेज

एडम के मुताबिक Kitty Lixo नाम की एडल्ट स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने लिंक्डइन पर फेसबुक कर्मचारियों को खोजकर उन्हें मैसेज भेजना शुरू किया। फिर उसने इंस्टाग्राम के एक कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अपना अकाउंट फिर से शुरू करवाया। एडम के इस खुलासे के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

इंटरव्यू की क्लिप शेयर की

इंटरव्यू की क्लिप शेयर की

इसके बाद एडम ने एक इंटरव्यू की क्लिप शेयर की। जिसमें Kitty ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट तीन से चार बार हटा दिया गया था। उनका एक दोस्त था, जो इंस्टाग्राम में काम करता था। अपना अकाउंट वापस पाने के चक्कर में उन्होंने उसके साथ सोना शुरू कर दिया। Kitty के मुताबिक उन्होंने अपने अकाउंट को ब्रांड बनाने में काफी मेहनत की थी। जिस वजह से उनको जो सही लगा, उन्होंने वो किया। अगर भविष्य में फिर ऐसा होता है तो वो ये करेंगी।

मॉडल को नहीं बताई थी वजह

मॉडल को नहीं बताई थी वजह

आमतौर पर इंस्टाग्राम अश्लीलता फैलाने के मामले में ही ज्यादातर मॉडल्स का अकाउंट ब्लाक करता है। द सन से बात करते हुए मॉडल ने कहा कि उनको अकाउंट बंद होने के बाद कंपनी की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था, उनको जो सही लगा उन्होंने वो किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+