बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर हमला, मंदिरों में तोड़फोड़, मकान जलाए
एक हफ्ते पहले दिवाली पर भी बनाया गया था हिंदुओं को निशाना।
ढाका। बांग्लादेश में दिवाली पर एक फेसबुक पोस्ट को लेकर अल्पसंख्यक हिंदु समुदाय को निशाना बनाए जाने के बाद शुक्रवार तो एक बार फिर उसी इलाके में हिंदुओं पर हमला किया गया।

पिछले हफ्ते दिवाली के दिन ढाका के पास ब्राह्मणबरिया जिले के नसीरनगर क्षेत्र में भीड़ ने हमला कर 15 से ज्यादा मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इस हमले के पीछे एक इलाके के एक हिंदू युवक द्वारा फेसबुक पर इस्लाम विरोधी बातें लिखना बताया गया। इस हमले के बाद अभी इलाके की शांति लौटी भी नहीं है कि शनिवार को फिर भीड़ ने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया।
एक हफ्ते के अंदर दूसरा बड़ा हमला
शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को भीड़ ने फिर से नसीरनगर इलाके को निशाना बनाते हुए हमला किया। इस हमले में दो मंदिरो को नुकसा पहुंचाया गया जबकि छह घरों को आग लगा दी गई।
दिवाली पर हिंदुओं पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिमों ने एक बड़ी रैली निकाली थी, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए थे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी।
ब्राह्मणबरिया के पुलिस कमिश्नर रिजवान-उर-रहमान का कहना है कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि दिवाली के रोज हुए हमलों के दोषियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और अब तक 30 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा को लेकर भी भरोसा दिलाया।
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने












Click it and Unblock the Notifications