मिस यूनिवर्स बनी भारतीय सुंदरी तो गदगद हुआ इजरायल, हरनाज कौर संधू को लेकर कह दी बड़ी बात
भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार की सुबह इजराइल के इलियट में खत्म हुए इस प्रतियोगिता में हरनाज ने साल 2021 की ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता है।
तेल अवीव, दिसंबर 13: भारत की हरनाज कौर संधू ने 21 सालों के बाद मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। हरनाज कौर संधू की इस उपलब्धि पर पूरे भारत को नाज है और हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन, सबसे स्पेशल तारीफ भारत के अजीज दोस्त और मिस यूनिवर्स कार्यक्रम का आयोजन करने वाले इजरायल ने की है। इजरायल ने जिस अंदाज में हरनाज कौर को बधाई दी है, वो दिल जीतने वाला है।
Recommended Video

इजरायल से स्पेशल बधाई
भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार की सुबह इजराइल के इलियट में खत्म हुए इस प्रतियोगिता में हरनाज ने साल 2021 की ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता है, जिसके बाद हरनाज कौर संधू को देश-विदेश से बधाईयां मिल रही हैं। भारत के सबसे अजीज दोस्तों में शुमार इजरायल ने भी हरनाज कौर को ट्वीट करते बधाई दी है। लेकिन, इजरायल की तरफ से जो बधाई संदेश जारी किया गया है, वो जमकर वायरल हो रहा है। इजरायल की तरफ से बधाई संदेश देते हुए कहा है कि, मिस यूनिवर्स का खिताब भारत को मिलने पर जितना गर्व उसे हो रहा है, उतना गर्व किसी और के जीतने पर नहीं मिलता।

इजरायली बधाई ने जीता दिल
भारत स्थिति इजरायली दूतावास की तरफ से हरनाज कौर संधू को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया गया है, जिसमें दूतावास की तरफ से हरनाज की तस्वीर पोस्ट की गई है। बधाई संदेश में इजरायल की तरफ से हिंदी में 'बधाई हो' लिखा गया है। इजरायली दूतावास ने लिखा है, ''बधाई हो! मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए शुभकामनाएं हरनाज कौर। हम इससे ज्यादा गर्व महसूस नहीं कर सकते हैं, कि भारत ने इस ताज को इजरायल में जीता है''। इजरायली दूतावास द्वारा दिए गये इस बधाई संदेश पर भारत के लोग प्रतिक्रिया देकर भारत-इजरायल दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं। भारत के लोग कह रहे हैं, कि वो इजरायल को बहुत प्यार करते हैं और चाहते हैं कि, भारत और इजरायल की दोस्ती इसी तहह से बनी रहे।

भारत ने तीसरी बार जीता टाइटल
आपको बता दें कि, ये तीसरा मौका है, जब भारतीय सुंदरियों ने मिस यूनिवर्स के मंच पर अपना परचम लहराया है। इससे पहले भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स की इस खिताब को साल 1994 में सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने अपने नाम किया था। सुष्मिता सेन ने पहली बार मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता था। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 19 साथ थी। हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता ने मिस इंडिया स्पर्धा में ऐश्वर्या राय को हराया था। लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। ये खिताब जीतने वाली वो इंडिया की दूसरी महिला बनी थीं। जिस वक्त लारा ने ये खिताब जीता था, उस वक्त उनकी उम्र 22 साल थी

हरनाज कौर की उपलब्धियां
हरनाज कौर पंजाब के चंडीगढ़ के गुरदासपुर की रहने वाली हैं। इससे पहले भी अपनी खूबसूरती के कारण कई ब्यूटी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी साल हाल ही में हरनाज ने लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब भी जीता था। इतना ही नहीं उन्होंने गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

पंजाबी फिल्मों में किया काम
आपको बता दें कि हरनाज साल 2019 में मिस इंडिया पंजाब भी रह चुकी हैं और उन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। पंजाब के सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वालीं हरनाज इस वक्त पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से पोस्ट मास्टर्स कर रही हैं। हरनाज की उम्र 21 साल है और उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, योगा, स्विमिंग, घुड़सवारी और कुकिंग का शौक है। वो इससे पहले साल 2017 में टाइम्सफ्रेशफेस मिस चंडीगढ़ 2017 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

हरनाज ने लोगों का जताया आभार
मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज कौर संधू ने भी एक भारत के लोगों को और अपने समर्थकों को मैसेज दिया है। उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और उनके प्रति विश्वास जताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपनी आवाज खुद उठानी होगी। वहीं, न्यूज एजेंस एएनआई से बातचीत करते हुए हरनाज कौर संधू की मां रविंद्र कौर संधू ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं। वह हमेशा बहुत सक्रिय और दृढ़निश्चयी रही हैं। उनके शिक्षकों और प्रिंसिपल ने उनका बहुत समर्थन किया।
टाइटल जीतते ही निकले आंसूं
जैसे ही शो के होस्ट स्टीव हार्वे ने मिस इंडिया हरनाज कौर संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का विजेता घोषित किया, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। विजेता के रूप में अपने नाम की घोषणा होते ही हरनाज कौर संधू की आंखों में आंसू आ गए। मिस मेक्सिको एंड्रिया मेजा ने हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया। मिस यूनिवर्स 2021 की तीनों फाइनलिस्ट से फाइल राउंड में सवाल किया गया था कि वह अपनी साथी प्रतियोगी महिलाओं को क्या सलाह देना चाहेंगी? इसका जवाब देते हुए हरनाज कौर संधू ने कहा, "आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना।

मिस यूनिवर्स बनने पर क्या बोलीं
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, हरनाज कौर संधू ने कहा, ''यह सब अब सपना नहीं असली लगता है और मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकती। मैं भगवान और हर उस व्यक्ति की आभारी हूं जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। लेकिन इस टाइटल के साथ एक विरासत को अत्यंत दृढ़ संकल्प और जुनून के साथ आगे बढ़ाने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।" इसी इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल में हो रही प्रतियोगिता को वह भारत और इस्राइल के बीच संबंधों को मजबूत करने के एक महान अवसर के रूप में देखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications