Miss Universe 2020: म्यांमार की ब्यूटी क्वीन Thuzar Wint Lwin की अपील- हमारे लोग मर रहे हैं

म्यांमार की ब्यूटी क्वीन थूजर विंट ल्विन ने मिस यूनिवर्स 2020 कार्यक्रम के दौरान अपने वीडियो संदेश में म्यांमार को लेकर भावुक अपील की है।

नई दिल्ली, मई 17: मिस युनिवर्स 2020 में म्यांमार की ब्यूटी क्वीन ने दुनिया से बेहद भावुक अपील की है। उन्होंने दुनिया से म्यांमार को बचाने के लिए दखल देने की मांग की है। म्यांमार की ब्यूटी क्वीन थूजर विंट ल्विन ने रविवार को मिस यूनिवर्स 2020 कार्यक्रम के दौरान स्टेज से दुनिया के सामने म्यांमार की स्थिति को बयां किया और कहा कि इस वक्त म्यांमार के लोगों को दुनिया के अलग अलग देशों की मदद की जरूरत है। ब्यूटी क्वीन थूजर विंट ल्विन ने दुनिया से अपील करते हुए कहा है कि सैन्य शासन के खिलाफ सभी देश अपनी आवाज उठाएं।

थूजर विंट ल्विन की अपील

थूजर विंट ल्विन की अपील

म्यांमार में एक फरवरी से ही सैन्य शासन लगा हुआ है और देशभर में सैनिक तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक म्यांमार में एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों गोली मारी गई है लेकिन म्यांमार की सेना, जिसे म्यांमार में जुंटा कहा जाता है, वो झुकने के लिए तैयार नहीं है। म्यांमार के तमाम बड़े राजनेता गिरफ्तार हैं और म्यांमार की आवाज को दुनिया के सामने पहुंचाने के लिए कोई नहीं है। लेकिन, म्यांमार की जनता अलग अलग तरह से अपनी बात दुनिया के सामने पहुंचा रहे हैं। ऐसे में मिस यूनिवर्स 2020 में हिस्सा लेने आईं ब्यूटी क्वीन ने इस वैश्विक मंच का इस्तेमाल म्यांमार की जनता का आवाज दुनिया के सामने पहुंचाने के लिए किया है।

Recommended Video

    Miss Universe 2020: Mexico की Andrea Meza ने जीता खिताब, जानें इनके बारे में । वनइंडिया हिंदी
    ब्यूटी क्वीन का दुनिया को संदेश

    ब्यूटी क्वीन का दुनिया को संदेश

    म्यांमार की ब्यूटी क्वीन थूजर विंट ल्विन ने मिस यूनिवर्स 2020 कार्यक्रम के दौरान अपने वीडियो संदेश में कहा कि 'म्यांमार के लोग सैन्य शासन का विरोध करते हुए मर रहे हैं। हर दिन सैनिक बेगुनाह लोगों को गोली मार रहे हैं। मैं सभी लोगों से म्यांमार की जनता का साथ देते हुए आवाज उठाने की अपील करती हूं'। थूजर विंट ल्विन ने कहा कि 'म्यांमार में तख्तापलट के बाद मैं जितना बोल सकती हूं, उतना बोल रही हूं।'

    सैन्य शासन का विरोध

    सैन्य शासन का विरोध

    थूजर विंट ल्विन के अलावा म्यांमार के कई नेता, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता अलग अलग वैश्विक मंच का इस्तेमाल म्यांमार की जनता का आवाज दुनिया तक पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। जिसकी वजह से सैन्य तानाशाह ने अब तक सैकड़ों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं समेत अभिनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रखा है। एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की म्यांमार में गोली मारी गई है। म्यांमार की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू को भी एक फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

    सैकड़ों लोगों की गई जान

    सैकड़ों लोगों की गई जान

    म्यांमार में सैन्य शासन की स्थापना होने के साथ ही पूरे देश में गुस्से की लहर है लाखों लोग अलग अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद हजार से ज्यादा लोगों को म्यांमार की सेना गोली मार चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक सेना की गोली लगने की वजह से फरवरी महीने से अब कर म्यांमार में 790 लोग मारे गये हैं। वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार के सैन्य तानााशह ने अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों को अभी भी गिरफ्तार करके रखा हुआ है।

    सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोषाक का पुरस्कार जीता

    सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोषाक का पुरस्कार जीता

    म्यांमार की ब्यूटी क्वीन थूजर विंट ल्विन हालांकि मिस यूनिवर्स 2020 के अंतिम दौर में जगह बनाने में नाकाम रहीं लेकिन उन्होंने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोषाक का पुरस्कार जीता है। थूजर विंट ल्विन ने जो कपड़े पहले थे वो उत्तर-पश्चिमी म्यांमार के चिन लोगों की जातीय पोषाक पर आधारित है। थूजर विंट ल्विन ने सैन्य शासन का विरोध करने के लिए हाथों में एक पोस्टर भी ले रखा था, जिसपर 'म्यांमार की लोगों की मदद करें' लिखा हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+