बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत, सेना ने मार गिराए 80 आतंकवादी

बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत, सेना ने मार गिराए 80 आतंकवादी

नई दिल्ली। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। मंगलवार देर रात यहां आतंकियों ने बड़े हमले का अंजाम दिया और 35 लोगों की जान ले ली। बड़े आतंकवादी हमले में करीब 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी ने यह जानकारी देश के राष्ट्रपति के हवाले से दी है। इस हमले के बाद राष्ट्रपति ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की है।

Recommended Video

    Burkina Faso में बड़ा Terror Attack, 35 Civilians की मौत, 80 Terrorists किए ढेर | वनइंडिया हिंदी
     Militant attack kills 35 civilians in northern Burkina Faso, says president: AFP news agency

    वहीं सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सौम प्रांत में सेना की टुकड़ी पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाया और 80 आतंकियों को मार गिराया। बुर्किना फासों के अरबिं दा इलाके में आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर हमला किया, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ये अभियान चलाया है।

    आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में भी बुर्कीना फासो (Burkina Faso) में हथियारबंद आतंकियों ने एक मस्जिद में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस, आंतकी हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+