अमेरिका के नए विदेश मंत्री पोंपेयो अपनी पहली फॉरेन ट्रिप पर इजरायल जाकर ईरान को दी चेतावनी

तेल अविव। अमेरिका के नए विदेश मंत्री माइक पोंपेयो अपनी पहली फॉरेन ट्रिप पर हैं और इस बीच तेल अविव में उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल और सऊदी को लगातार अमेरिका सपोर्ट करता रहेगा। पोंपेयो ने पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद और फिर इजरायली शहर तेल अविव में कहा कि ईरान को उनके मिसाइल प्रोग्राम और क्षेत्रीय अस्थिरता की वजह से सजा मिलनी चाहिए। पोंपेयो के तल्ख अंदाज को दोनों ही मेजबान मुल्क सऊदी और इजरायल ने वेलकम किया है।

पोंपेयो ने अपनी पहली विदेश यात्रा पर ईरान को दी चेतावनी

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से करीब 2 घंटे तक हुई मुलाकात के दौरान पोंपेयो ने कहा कि हम इजरायल के खिलाफ ईरान का बढ़ते खतरे और मिडिल ईस्ट में उनके प्रभाव से बेहद चिंतित है। पोंपेयो ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध में इजरायल के साथ खड़ा है।

पोंपेयो ने साथ में यह भी कहा कि परमाणु समझौता ईरान को परमाणु हथियारों की क्षमता विकसित करने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है और पड़ोसी मुल्क सीरिया में गृहयुद्ध में ईरान की भागीदारी के बारे में चिंताओं को व्यक्त करता है। इजरायल का कहना है कि यह ईरान को सीरिया में स्थायी सैन्य उपस्थिति स्थापित करने की इजाजत बिल्कुल नहीं देगा।

पोंपेयो के साथ बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'ईरान को रोका जाना चाहिए, परमाणु बम की तलाश बंद कर दी जानी चाहिए, इसके आक्रामकता को रोका जाना चाहिए और हम इसे एक साथ रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं'। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ हुई न्यूक्लियर डील को पुनर्विचार के लिए कांग्रेस में भेज चुके हैं और अब 12 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति इस डील पर एक बार फिर से निर्णय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+