शी जिनपिंग दुनिया के सबसे नापसंद नेता, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री बोले- पुतिन भले ही दुष्ट हैं लेकिन...

पोम्पियो ने किताब में लिखा है, “निजी तौर पर मुझे लगता है कि शी जिनपिंग काफी उदास इंसान थे, वहीं पुतिन काफी मजाकिया थे। उन्होंने लिखा है कि पुतिन भले ही बेहद दुष्ट हैं मगर, जिनपिंग की तुलना में बेहद हंसमुख इंसान हैं।

Xi Jinping most unpleasant

File Image

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के संस्मरण की इनदिनों खूब चर्चा हो रही है। हर दिन इस किताब के कुछ अंश खबरों में प्रमुखता से जगह पा रहे हैं। इस बीच माइक पोम्पियो के किताब की उस अंश की खूब चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने शी जिनपिंग को सबसे नापसंद किया जाने वाला नेता बताया है। पोम्पियो ने ये खुलासा भी किया है कि शी जिनपिंग उन्हें एक बार धमका भी चुके हैं।

शी जिनपिंग ने धमकाया भी था

शी जिनपिंग ने धमकाया भी था

माइक पोम्पियो ने अपनी किताब अपनी किताब 'नेवर गिव एन इंचः फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव' में कहा है कि अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर वह जितने भी नेताओं से मिले, उनमें सबसे खराब उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ही लगे। उन्होंने किताब में आगे लिखा है कि कि शी जिनपिंग ने उन्हें धमकाया भी था कि अगर अमेरिका ने कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराना बंद नहीं किया तो वह अमेरिका को पीपीएफ किट की सप्लाई रोक देंगे।

बदला लेने की बात करते थे जिनपिंग

बदला लेने की बात करते थे जिनपिंग

माइक पोम्पियो किताब में लिखा है कि उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कई बार मुलाकात हुई है। इस दौरान वे उन्हें काफी बेदर्द और स्पष्टवादी कम्युनिस्ट लगे। बातचीत के दौरान शी जिनपिंग ने हमेशा उन्हें चीन को पीड़ित दिखाने की कोशिश करते। इस दौरान वे उन शिकायतों के लिए बदला लेने की बात करते, जो उनलोगों के पैदा होने से भी काफी पुरानी हैं। पोम्पियो ने अपनी किताब में शी जिनपिंग को बेहद उदास बताया है। इस दौरान उन्होंने पुतिन और शी जिनपिंग की तुलना भी की।

पुतिन बेहद मजाकिया इंसान

पुतिन बेहद मजाकिया इंसान

पोम्पियो ने किताब में लिखा है, "निजी तौर पर मुझे लगता है कि शी जिनपिंग काफी उदास इंसान थे, वहीं पुतिन काफी मजाकिया थे। उन्होंने लिखा है कि पुतिन भले ही बेहद दुष्ट हैं मगर, जिनपिंग की तुलना में बेहद हंसमुख और मजाकिया इंसान हैं। वे शी जितने गंभीर नहीं हैं। मैंने इतनी बार जिनपिंग से मुलाकात की लेकिन कभी भी उनके चेहरे पर अप्रत्याशित मुस्कुराहट नहीं दिखाई दी।"

स्पष्टवादी कम्युनिस्ट हैं शी जिनपिंग

स्पष्टवादी कम्युनिस्ट हैं शी जिनपिंग

पोम्पियो ने अपनी किताब में लिखा है कि मेरे सेना में रहने के दौरान सिखाई गई बातों के आधार पर मैं कह सकता हूं कि शी जिनपिंग स्पष्टवादी कम्युनिस्ट हैं, जो हमेशा अपने विचार थोपने को उत्सुक रहते हैं... भले ही इस दौरान वे आपकी बातें सुनने का दिखावा कर रहे हों। पोम्पियो ने दावा किया कि मनोवैज्ञानिक तौर पर शी उन्हें पूर्वी जर्मनी या फिर सोवियत कम्युनिस्ट जैसे लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+