पोलैंड और बेलारूस में प्रवासी संकट पर खिंची तलवार, पुतिन को किसने कहा मास्टरमाइंड
पोलैंड के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर पोलैंड और बेलारूस की सीमा पर पैदा हुए प्रवासी संकट का 'मास्टरमाइंड' होने का आरोप लगाया है.
मातुस्ज़ मोराविकी ने कहा कि बेलारूस के सत्ताधारी नेता और पुतिन के क़रीबी सहयोगी इस संकट की साज़िश रच रहे हैं, लेकिन 'इसके मास्टरमाइंड मॉस्को में बैठे हैं.'
कम से कम 2000 प्रवासी कड़कती ठंड में सीमा पर फँसे हुए हैं.
बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इस दावे से इनकार किया कि बेलारूस यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए सीमा पर प्रवासियों को भेज रहा है.
वीडियो फुटेज में पोलैंड के साथ लगी कँटीले तारों वाली सीमा पर बेलारूस की ओर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. कुछ लोग बोल्ट कटर और धक्का-मुक्की करके ज़बरन पोलैंड में दाखिल होने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि पोलिश गार्ड आँसू गैस का इस्तेमाल कर उन्हें रोकते नज़र आ रहे हैं.
जमा देने वाली ठंड में फँसे प्रवासी
प्रवासियों में से ज़्यादातर युवक हैं, लेकिन इनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं, ज़्यादातर लोग मध्य पूर्व और एशिया से हैं और वे बेलारूस के सीमावर्ती इलाक़े में तंबू में डेरा डाले हुए हैं. इनके एक तरफ़ पोलिश गार्ड और दूसरी तरफ बेलारूस के गार्ड हैं, ये लोग दोनों के बीच फँसे हुए हैं.
सीमा पर रात में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है और हाल के हफ़्तों में यहाँ कई लोगों की मौत हो चुकी है.
- पुतिन का तालिबान पर यह बयान क्या भारत के लिए झटका है?
- तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान को लेकर भारत के रुख़ में बदलाव क्यों?
सीमा पर सैनिकों से मिलने दौरा करने के बाद मंगलवार को एक आपातकालीन संसदीय सत्र में बोलते हुए, मोराविकी ने कहा, "लुकाशेंको जो हमले कर रहे हैं, उसके मास्टरमाइंड मॉस्को में हैं, मास्टरमाइंड राष्ट्रपति पुतिन हैं."
उन्होंने रूसी और बेलारूसी नेताओं पर प्रवासियों के ज़रिए यूरोपीय संघ को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, रूस और बेलारूस, दोनों देश यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं हैं.
मोराविकी ने इस स्थिति को 'एक नए तरह का युद्ध कहा, जिसमें लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है'.
उन्होंने बताया कि बीते 30 सालों में पहली बार पोलैंड की सीमा पर इस तरह का 'बुरा हमला' किया गया है. पोलैंड ने सीमा पर अतिरिक्त सेना भेजी है, और 'हथियारों के इस्तेमाल की' चेतावनी दी है. पोलैंड को डर है कि बेलारूस हालात को भड़काने की कोशिश कर सकता है.
यूरोपीय संघ का हिस्सा पोलैंड, लिथुआनिया और लात्विया ने हाल के महीनों में बेलारूस से अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों की संख्या में इज़ाफ़ा देखा है. मंगलवार को, लिथुआनिया ने बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर आपातकाल घोषित कर दिया.
- क्यूबा क्या सीआईए और राजनयिकों की जासूसी कर रहा है?
- अमेरिका में ख़ुफ़िया जानकारी चुराने के आरोप में चीनी अफ़सर को 60 साल की सज़ा
'हमारे पास खाना और पानी तक नहीं है'
पोलैंड में सबसे ज़्यादा ऐसे लोग आए है, खासकर कुज़्निका की सीमा पार करने वाले लोगों की संख्या सबसे ज़्यादा है.
पोलैंड पर शरणार्थियों को बेलारूस की ओर वापस धकेलने का आरोप लगाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत है. पत्रकारों और सहायता एजेंसियों के इस क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इराक़ के 33 वर्षीय श्वान कुर्द ने वीडियो कॉल के ज़रिए बीबीसी को बताया, "कोई भी हमें बेलारूस या पोलैंड में कहीं भी प्रवेश नहीं करने दे रहा है."
उन्होंने बताया कि कैसे वे नवंबर की शुरुआत में बग़दाद से बेलारूस की राजधानी मिंस्क पहुँचे और अब पोलैंड की काँटेदार तार से लिपटी सीमा से पास एक अस्थायी शिविर में रह रहे हैं.
वह कहते हैं, "बचने का कोई रास्ता नहीं है, पोलैंड हमें अंदर नहीं आने देगा, हर रात वे हेलिकॉप्टर उड़ाते हैं, हमें सोने नहीं देते हैं. हम बहुत भूखे हैं और यहाँ पानी और खाना भी नहीं है. यहाँ हमारे साथ छोटे बच्चे, बूढ़े और महिलाएँ हैं."
यूरोपीय संघ, नेटो और अमेरिका सभी बेलारूस पर प्रवासियों की संख्या बढ़ाने का आरोप लगाते हैं. यूरोपीय आयोग ने लुकाशेंको पर 'अमानवीय, गैंगस्टर-शैली के तहत यूरोपीय संघ में आसान प्रवेश के झूठे वादे के साथ प्रवासियों को लुभाने का आरोप लगाया है.'
उनका कहना है कि बेलारूस की ये कार्रवाई यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के खिलाफ़ एक प्रतिशोध है. ये प्रतिबंध लुकाशेंको के दोबारा चुनाव के बाद, बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद लगाए गए थे. इस चुनाव को व्यापक रूप से अविश्वसनीय माना गया था.
कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेलारूस और यूरोपीय संघ के बीच एक राजनीतिक खेल में प्रवासियों को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
- अफ़ग़ानिस्तान: मजबूरी में लोग खुलेआम बेच रहे हैं बच्चे
- अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान में क्या वही ग़लतियां दोहराईं जो सोवियत रूस ने की थीं?
लिथुआनिया ने सीमा पर लगाया आपातकाल
प्रवासियों के बढ़ती संख्या को देखते हुए लिथुआनिया ने भी बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर सैनिकों की भारी तैनाती की है. सरकार ने कहा है कि आपातकाल की घोषणा करना एक एहतियाती प्रतिक्रिया है.
लिथुआनिया के उप गृह मंत्री केस्तुतिस लैंसिंस्कास ने बीबीसी को बताया कि बेलारूस से अवैध रूप से दाखिल होने वाले दो दर्जन प्रवासियों को लिथुआनिया में हिरासत में लिया गया है. इन पर आतंकवादी संगठनों से संबंध होने का संदेह था.
लैंसिंस्कास ने कहा कि जब उन्हें (प्रवासियों को) रोका गया, तो उनमें से अधिकांश ने नकली आईडी दिखाई, उनकी पृष्ठभूमि की जाँच अभी भी जारी है. हालाँकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किन आतंकवादी संगठनों के प्रवासियों के साथ संबंध हो सकते हैं? साथ ही उन्हें कब हिरासत में लिया गया, इसका जवाब भी उन्होंने नहीं दिया.
लैंसिंस्कास कहते हैं, "जब बड़ी संख्या में लोग सीमा पार करते हैं, तो हमेशा एक जोखिम होता है, हमारी ख़ुफ़िया एजेंसियाँ इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रयास कर रही हैं."
बेलारूस ने क्या कहा?
बेलारूस के सरकारी समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में, लुकाशेंको ने कहा कि वह सीमा पर किसी भी ऐसी सैन्य गतिविधि से बचना चाहते हैं जो रूस को संघर्ष में खींच सकती है.
बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने पोलैंड पर हजारों सैनिकों को सीमा पर तैनात कर, समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. बेलारूस का कहना है कि प्रवासी क़ानूनी रूप से वहाँ आ रहे हैं और वह केवल "एक मेहमाननवाज़ देश के रूप में" काम कर रहा है.
रूस ने सीमा विवाद से निपटने में अपने सहयोगी बेलारूस के 'ज़िम्मेदार' रवैए की प्रशंसा की और कहा कि वह स्थिति पर क़रीब से नजर बनाए हुए है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications