माइकल शूमाकर का AI ‘इंटरव्यू’ छापना पड़ा महंगा, जर्मन पत्रिका के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी में परिवार
दिसंबर 2013 में माइकल शूमारकर का बुरी तरह से स्कीइंग एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वे लगभग 6 महीने तक कोमा में चले गए। शूमाकर भले ही जीवित हैं मगर उनकी जिंदगी बेड पर ही सिमट चुकी है। वे चल-फिर नहीं सकते हैं।

माइकल शूमाकर का परिवार एक जर्मन साप्ताहिक पत्रिका के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी में जुट गया है। जर्मन पत्रिका पर आरोप है कि उसने सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर का AI 'इंटरव्यू' छापा है।
माइकल शूमाकर 2013 में स्कीइंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। इससे बाद से वे कोमा में चले गए। जून 2014 तक वो कोमा में रहे। इसके दौरान उनके दिमाग की कई बार सर्जरी हुई।
आखिरी जानकारी के अनुसार वे अब ठीक हैं, लेकिन अपनी चोट के बाद से ही वे सार्वजनिक रूप से देखे नहीं गए हैं। आपको बता दें कि Die Aktuelle नाम की एक पत्रिका ने हाल ही में फॉर्मूला रेसिंग इतिहास के सबसे चर्चित रेसर माइकल शूमाकर की तस्वीर के साथ कवर पेज निकाला था।
इसमें उनकी मुस्कुराती तस्वीर के साथ 'माइकल शूमाकर, पहला साक्षात्कार' लिखा था। यह AI जनित तस्वीर देखने में बिल्कुल ऑरिजिनल लग रही थी। इस इंटरव्यू को पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा था कि सच में माइकल शूमाकर ने ही ये इंटरव्यू दिया है।
इस AI जनित इंटरव्यू में माइकल शूमाकर कहते हैं- [दुर्घटना] के बाद से मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है। वह मेरी पत्नी, मेरे बच्चों और पूरे परिवार के लिए एक भयानक समय था।
"मैं इतनी बुरी तरह से घायल हो गया था कि मैं महीनों तक एक तरह के कृत्रिम कोमा में पड़ा रहा, क्योंकि अन्यथा मेरा शरीर यह सब नहीं झेल पाता।" अंत में, यह सामने आया कि कथित साक्षात्कार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा निर्मित किया गया था।
आपको बता दें कि दुर्घटना के बाद से शूमाकर की स्थिति के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उनका परिवार बहुत प्राइवेसी बरत रहा है, लेकिन उनकी पत्नी समय-समय पर माकर के बारे में अपडेट देती रही हैं। उस हादसे के बाद शूमाकर अपने परिवार के साथ एकांत जगह पर रहते हैं और अपने परिवार के साथ ही समय बिताते हैं।
आपको बता दें कि शूमाकर की जिंदगी भले ही बेड पर गुजर रही है, लेकिन इसके बावजूद वो 5 हजार करोड़ के मालिक हैं। बीते साल भी वे दुनिया के टॉप अमीर एथलीट की लिस्ट में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications