Mia Khalifa: यहूदी महिला से मिया खलीफा की हुई लड़ाई, दोनों ने एक दूसरे को सुनाई खूब खरी-खोटी
व्यस्क फिल्मों में काम कर चुकीं चर्चित अभिनेत्री मिया खलीफा का यहूदी महिला से एक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सड़क पर एक अनजान महिला से भिड़ जाती हैं।
मिया खलीफा ने इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया है। खलीफा ने कैप्शन में दावा किया है कि अज्ञात महिला उनका पीछा कर रही थी। यह पहली बार नहीं है, जब मिया सुर्खियों में आई हो, 7 अक्टूबर को इजराइल और हमास के बीच शुरू हुई जंग में फिलिस्तीन का समर्थन करने पर वो एक बड़ी डील से हट दी गई थी।

इस वीडियो को खुद मिया खलीफा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह यहूदी महिला मिया खलीफा के पास आती है तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। मिया खलीफा उस महिला को दूर हटने के लिए कहती है और कहती है कि तुम्हारे मुंह से बदबू आ रही है। वीडियो में खलीफा महिला पर उससे गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाती है।
एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में मिया लिखती हैं कि यहूदी हदें पार कर रहे हैं। इस महिला ने लॉबी में मेरा पीछा किया और मुझे अपशब्द कहे। वीडियो में दोनों के बीच बहस भी होती है। बार-बार वह महिला खलीफा के पास आती है और अपना परिचय देती है। 43 सेकंड की क्लिप में, सुश्री खलीफा के पीछे की महिला को यह कहते हुए सुना जाता है, "यह सही है।"
पूर्व पोर्न स्टार फिर अपने बगल वाले युवक को संबोधित करते हुए पूछती है, "तुम्हें अपनी माँ पर गर्व है?" जवाब में महिला गाते हुए कहती है, "मैं इजराइल से हूं" आपको बता दें कि इस गाने को इजराइली अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए गाते हैं।
वीडियो में सफेद परिधान पहनी हुई महिला इस वाक्य को कई बार दोहराती है। इस दौरान वह महिला मिया को अपना हार भी दिखाती है। महिला की इस हरकत से भिन्नाई मिया खलीफा नाराज हो जाती है और उसे दूर हटने के लिए कहती है कि तुम्हारी सांसों से बदबू आ रही है, दूर हटो। यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर 15 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा हुए आतंकी हमले के बाद इजराइल और आतंकी संगठन के बीच संघर्ष जारी है। इस जंग में मिया खलीफा सोशल मीडिया पर लगातार फिलिस्तीनी समूहों के समर्थन में पोस्ट करती रही है।
इससे पहले भी मिया खलीफा ने अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दिया था। जिसके लिए उनकी इजराइल की आलोचना भी की। इसके बदले में उन्हें एक बड़ी डील से भी निकाल दिया गया था।
एडल्ट मूवी साइट पोर्न हब पर सबसे ज्यादा सर्च की जा चुकी स्टार मिया खलीफा के नाम से अक्सर लोगों को भ्रम होता है कि वो मुस्लिम हैं। वो एक कैथोलिक ईसाई हैं। मिया खलीफा अरब देश लेबनान में पैदा हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications