मेक्सिको की वनेसा पॉन्स ने जीता Miss World 2018 का खिताब, मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज

मेक्सिको की वनेसा पॉन्स बनी Miss World 2018,मानुषी ने पहनाया ताज

नई दिल्ली। प्रतिष्ठि‍त Miss World 2018 प्रतियोगिता का ताज इस बार मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने जीत लिया है। चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मेक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का ख‍िताब जीता। लियोन ने 118 खूबसूरत प्रतियोगितयों को पछाड़कर ये ताज जीता है। पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।

मेक्सिको की सुंदरी ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

मेक्सिको की सुंदरी ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

जहां वनेसा विश्व सुंदरी बनी तो वहीं फर्स्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं। मिस वर्ल्ड के फिनाले के टॉप 5 कंटेस्टेंट में मिस वर्ल्ड यूरोप- मारिया वेसिलविच (बेलारूस), मिस वर्ल्ड कैरेबियन केडिजाह रोबिन्सन (जमैका), मिस वर्ल्ड अफ्रीका क्विन अबेंक्यो (युगांडा)और मिस वर्ल्ड एशिया- निकोलेना पिचापा लिमस्नूकान (थाईलैंड) पहुंची। भारत की अनुकृति वास फिनाले में टॉप 12 से बाहर हो गई।

 वनेसा पहली मैक्स‍िकन हैं, जिन्होंने जीता खिताब

वनेसा पहली मैक्स‍िकन हैं, जिन्होंने जीता खिताब

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब जीतने वाली वनेसा पॉन्स डि लियोन का 7 मार्च 1992 को हुआ है। वो एक फुल टाइम मॉडल हैं। खास बात ये कि वनेसा पहली मैक्स‍िकन हैं, जिन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब जीता है। वो परोपकार के कामों में भी आगे हैं। वो नेनेमी नाम के स्कूल को मदद करती हैं। ये स्कूल जनजातिये बच्चों को शिक्ष‍ित करने का काम करता है। वनेसा ने इससे पहले मिस मेक्सिको का खिताब जीता। उन्हें 5 मई 2018 को मिस मैक्स‍िको चुना गया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ गुवानाजु आटो से इंटरनेशनल कॉमर्स में डिग्री ली है।

 टॉप 12 में जगह नहीं बना पाई अनुकृति

टॉप 12 में जगह नहीं बना पाई अनुकृति

मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं अनुकृति वास टॉप 30 में पहुंची, लेकिन टॉप 12 में वो जगह नहीं बना पाई। तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति एक बेहतरीन डांसर है। वहीं वो स्टेट लेवल की एक एथलीट भी हैं। आपतो बता दें कि साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर 17 साल का इंतजार खत्म किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+