VIDEO: उल्कापिंड या रूस का सैटेलाइट? न्यूजीलैंड के आकाश में दिखा रहस्यमय आग का गोला
मास्को। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के ऊपर आकाश में शनिवार रात को एक बड़ा आग का गोला दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। रात करीब 9 बजे तौरांगा के ऊपर तेज चमक रहा आग का गोला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ और लोग सोचने के लिए मजबूर हो गए कि यह आखिर क्या है, जो आकाश में चमक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कि यह रूस का ऐसा सैटेलाइट का हिस्सा था जो अपने अपने नियंत्रण के बाहर होकर दिशा भटक गया था।

यूपीआई के मुताबिक, ओटागो म्यूजियम के डायरेक्टर इयान ग्रिफिन और फिजिक्स प्रोफेसर रिचर्ड ईस्थर ने कहा कि रहस्यमय आग का गोला रूसी सैटेलाइट का हिस्सा था। ईस्थर ने ने कहा कि यह रूस के कॉस्मॉस 2430 सैटेलाइट का हिस्सा था। यह सैटेलाइट वर्ष 2007 में अमेरिकी मिसाइल हमले से बचाव के लिए छोड़ा गया था।
हालांकि, कुछ लोगों का आंकलन है कि यह एक उल्का था। ऑकलैंड एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के अध्यक्ष बिल थॉमस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब वह सैटेलाइट थ्योरी को खारीज नहीं कर सकते। साथ उन्होंने कहा कि यह आग का गोला एक उल्कापिंड भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications