Meta ओपन सोर्स AI मॉडल से चैट जीपीटी-गूगल का मुकाबला करेगा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में क्रांति की संभावनाएं
AI तकनीक की दुनिया में ऐसी अत्याधुनिक पहल है, जिसके माध्यम से कई ऐसे काम हैं, जिसमें मशीन इंसानों को रिप्लेस कर रही है। ताजा घटनाक्रम में फेसबुक (बदला हुआ नाम Meta) ने ओपन सोर्स AI मॉडल डेवलप किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, चैटजीपीटी और गूगल को टक्कर देने के लिए मेटा ने ओपन-सोर्स एआई मॉडल लॉन्च किया। बता दें कि मेटा ने जेनेरिक एआई उत्पादों को सीधे यूजर्स तक जारी करने से परहेज किया है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मॉडल के बारे में एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के मालिक मेटा ने मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) मॉडल का नया और निःशुल्क संस्करण जारी किया।
गौरतलब है कि ओपनएआई और गूगल ने प्रभावशाली बड़े भाषा मॉडल विकसित किए हैं। ये चैटजीपीटी और बार्ड चैटबॉट्स की नींव के रूप में काम करते हैं। इन्होंने मानव रचनात्मकता और विशेषज्ञता का अनुकरण करने की क्षमताओं से उत्साह बढ़ाया है।
मेटा ने जनरेटिव एआई उत्पादों के लिए लामा डेवलप किया है। इस भाषा मॉडल की मदद से विशेष रूप से शोधकर्ताओं को जरूरी सुधार करने में मदद मिलती है। लामा ओपन-सोर्स है।
ओपनएआई और Google द्वारा विकसित एआई के विपरीत, लामा की आंतरिक कार्यप्रणाली सभी के लिए उपलब्ध है। इसमें संशोधन भी किया जा सकता है। चैट जीपीटी का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को प्रोग्रामिंग कोड तक एक्सेस नहीं मिलती।
डेटा कैसे मैनेज किया जाता है, इसके बारे में विस्तृत उत्तर देने से OpenAI GPT-4 साफ इनकार करता है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "ओपन सोर्स इनोवेशन को बढ़ावा देता है। इससे डेवलपर्स को नई तकनीक के साथ निर्माण में मदद मिलती है।"
उन्होंने कहा, इससे सुरक्षा में भी सुधार होता है क्योंकि जब सॉफ्टवेयर ओपन होता है, तो अधिक यूजर्स संभावित मुद्दों की पहचान कर उन्हें ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर की जांच कर सकते हैं।"
मेटा के मॉडल का नया और अधिक शक्तिशाली संस्करण, जिसे लामा 2 कहा जाता है, किसी भी व्यवसाय में इस्तेमाल किया जा सकता है। डाउनलोड के लिए या विंडोज निर्माता के साथ विशेष साझेदारी की गई है। ये माइक्रोसॉफ्ट की एज़्योर क्लाउड सेवा के माध्यम से उपलब्ध होगा।
-
Petrol Crisis: थम जाएगी शहर की रफ्तार? इजराइल-ईरान तनाव के बीच पेट्रोल खत्म होने से महाराष्ट्र में अफरातफरी! -
वर्ल्ड से बाहर होते ही पाकिस्तानी टीम में भारी बदलाव, बाबर सहित कई प्लेयर्स बाहर, 6 नए खिलाड़ी टीम में शामिल -
अर्जुन और सानिया के बीच कितना है उम्र का फासला, आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू? -
Nitish Kumar के राज्यसभा जाते ही बिहार का नया CM कौन? Tejashwi की भविष्यवाणी सच होगी? BJP की 'गोटी' फिक्स? -
PM Kisan: अब किसानों को मिलेंगे 36,000 रुपये, बिना एक भी रुपया खर्च किए हर महीने आएगी पेंशन -
IND vs ENG: क्या 5 नहीं अब 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच? ICC ने दिया अपडेट -
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पठान ब्रदर्स को लेकर विवाद, आखिर क्यों किया गया बुरी तरह ट्रोल -
PM Kisan Yojana: बटाईदारों को भी मिलेंगे पीएम किसान के 2000 रुपये? 22वीं किस्त से पहले समझ लें नियम -
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok की मेहंदी सेलिब्रेशन, होने वाली दुल्हनिया के नूर ने ढाया कहर, वीडियो वायरल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड -
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: कब और कहां होंगे खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक? अमेरिका-इजरायल हमले में हुई थी मौत -
Happy Holi Wishes in Hindi: 'रंगों की बरसात हो खुशियों की सौगात हो',अपनों को भेंजे खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications