बुध, शुक्र, मंगल... आपकी छत से एक साथ दिखेंगे 5 ग्रह, बस 28 मार्च को करना होगा ये काम

28 मार्च की तारीख बहुत ही खास है, उस दिन आप आसानी से हमारे सौरमंडल के पांच ग्रहों को देख सकते हैं। ये ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण हैं।

space

अगर आप अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही आप ऐसी घटना के साक्षी बन सकते हैं, जो कई सालों में एक बार होती है। खगोलविदों के मुताबिक जल्द ही हमारे सौरमंडल के ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण एक साथ पृथ्वी से दिखाई देंगे। इसको देखने के लिए खगोलविदों ने कुछ जुगाड़ भी बताए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को ये पांचों ग्रह एक साथ पृथ्वी से दिखाई देंगे। ये घटना रात में साफ नजर आएगी। वैसे तो पृथ्वी से दो ग्रह साथ आसानी से दिख जाते हैं, लेकिन पांच ग्रहों का एकसाथ दिखना दुर्लभ है। मामले में खगोलविदों ने बताया कि अगर आप इन ग्रहों को आसानी से देखना चाहते हैं, तो आपको एक दूरबीन अपने पास रखनी होगी।

अगर आपके पास दूरबीन नहीं हैं, तो चार ग्रह तो नग्न आंखों से दिखाई दे जाएंगे, लेकिन यूरेनस यानी अरुण को देखना मुश्किल होगा। 28 मार्च के बाद भी कुछ दिनों तक आप दूरबीन की मदद से इन ग्रहों को आसानी से देख सकेंगे। खगोलविदों ने आगे बताया कि शुक्र और बृहस्पति को आप अपनी छत पर खड़े होकर बिना दूरबीन देख सकते हैं, क्योंकि ये दोनों ग्रह बहुत चमकदार हैं। मंगल भी आपको दिख जाएगा, लेकिन वो धुंधला नजर आता है। अगर आपको बिना दूरबीन बुध को देखना है, तो आपको देर तक इंतजार करना होगा। रात ज्यादा होने पर ये आपको नजर आ जाएगा। बस ध्यान रखिएगा कि आपके आसपास उजाला ना हो।

space

मौसम के ऊपर निर्भर
खगोलविदों के मुताबिक पांच ग्रहों का एक साथ दिखना, मौसम पर निर्भर करेगा। अगर आपके इलाके में बादल या धुंध रहेगी, तो ये नहीं नजर आएंगे। अगर आपके यहां मौसम साफ रहेगा तभी इनके दिखने की उम्मीद है। इसमें कुछ मोबाइल ऐप आपकी मदद कर सकते हैं। उनमें ग्रहों की मैपिंग रहती है। साथ ही वो इनके दिखने का सही वक्त भी बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+