कभी मॉडल बनने का देखती थी सपना, अब 5 साल से पिंजरे में है कैद, हालत जानकर रो पड़ेगे आप

नई दिल्‍ली। कैद में कोई नहीं रहना चाहता। हर व्यक्ति को आजादी प्रिय होती है। या यूं कहें तो आजादी हर इंसान का पहला हक है। किसी को कैद में रखने का हक किसी को नहीं। लेकिन फिलिपींस की एक लड़की के साथ ऐसा हुआ है। वो बिना कसूर के पिछले 5 सालों से पिंजरे में रहने को मजबूर है। इतना ही नहीं इस लड़की को कपड़े भी बोरे के बने हुए पहनने को मिलते हैं। आप जानकर सन्‍न रह जाएंगे कि इस लड़की ने कभी मॉडल बनने का सपना देखा था। अब उसकी यह दयनीय हालत देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

परिवार वालों ने ही कर रखा है कैद

परिवार वालों ने ही कर रखा है कैद

फिलिपींस में रहने वाली 29 साल की सीमा (बदला हुआ नाम) को किसी और ने नहीं बल्कि उसके परिवार वालों ने ही पिछले पांच सालों से पिंजरे में बंद कर रखा है। उसे खाना-पानी भी वहीं दिया जाता है। ऐसा उसकी असंतुलित मानसिक हालत को देखते हुए किया जाता है। फैमिली मेंबर्स के मुताबिक सीमा पहले ऐसी नहीं थी। वो काफी खुशमिजाज लड़की थी जो ग्रेजुएशन करने के बाद मॉडल बनने का सपना देख रही थी। लेकिन 2004 में अचानक उसे डिप्रेशन के अटैक पड़ने लगे। वो मेंटली इतना बीमार हो गई कि अपने साथ-साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचाने लगी।

लोगों को नोंचने लगी थी सीमा

लोगों को नोंचने लगी थी सीमा

सीमा के परिवार वालों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां उसका ट्रीटमेंट किया गया। उसके ठीक होने के कुछ दिन बाद उसके पिता की तबियत खराब हो गई, जो घर में अकेले कमाने वाले इकलौते शख्स थे। पिता के बीमार होते ही सीमा की दवाइयां बंद हो गयीं और वो फिर से बीमार हो गई। वो लोगों पर झपटने लगी थी, कभी पड़ोसियों पर पत्थर बरसाती तो कभी किसी पर भी हमला कर देती। अब परिवार के पास इतना पैसा नहीं था कि सीमा का दोबारा ट्रीटमेंट कराया जाए।

परिवार को सेफ करने के लिए पिंजरे में बंद कर दिया

परिवार को सेफ करने के लिए पिंजरे में बंद कर दिया

सीमा के हिंसक व्यवहार को देखकर उसके परिवार ने उसे सेफ रखने के लिए कमरे में बंद कर दिया। लेकिन कमरे में भी बेबी कुछ न कुछ तहस-नहस करती रहती थी। जिसके बाद परेशान होकर परिवार वालों ने उसे पिंजरे में डाल दिया। लेकिन इसके बाद बेबी अपने पहने हुए कपड़ों को कभी चबा डालती, तो कभी फाड़ देती। जिसके बाद परिवार ने उसे बोरे से बने कपड़े पहनाने शुरू कर दिए क्योंकि वो बोरी को नहीं चबाती थी।

परिजनों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

परिजनों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

सीमा के हालात पर तरस खाकर परिवार के एक परिचित ने पिंजरे में कैद सीमा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उन्होंने लोगों से उसके इलाज के लिए फंडिंग करने की अपील की। सीमा का ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। लोग अब उसकी मदद करने की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+