गे सेक्स संबंध बनाने वालों को होता HIV का 28 गुना ज्यादा खतरा
नई दिल्ली। यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गे सेक्स संबंध बनाने वालों के एचआईवी पॉजीटिव होने का खतरा दूसरे लोगों से 28 गुना ज्यादा होता है। यूएन की ग्लोबल एड्स अपडेट 2018 की रिपोर्ट में ये कहा गया है। रिपोर्ट कहती है कि एचआईवी इंफेक्शन के मामले 1996 में 3.4 मिलियन थे, वहीं बीते साल 1.8 मिलियन ऐसे मामले सामने आए।

गे और वो मर्द जो मर्द के साथ सेक्स करते हैं, एचआईवी को लेकर सबसे ज्यादा रिस्क में रहते हैं। वहीं महिला सेक्स वर्कर, ड्रग्स के आदी लोगों और लेस्बियन महिलाओं में भी एचआईवी का रिस्क काफी ज्यादा होता है।
उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में गे लोगों में इंफेक्श में कमी देखने को मिली है। 2014 में यूएन मेंबर स्टेट्स ने 2030 तक एड्स पर पूरी तरह काबू पाने की बात कही थी। यूएन के मुताबिक, एड्स के मामलों में कमी आ रही है। 2016 से 2017 के बीच करीब एक लाख लोग एचआईवी संक्रमण का शिकार हुए।












Click it and Unblock the Notifications