इस देश में नसबंदी कराने के लिए अचानक लग गई पुरुषों में होड़, बढ़े 400 फीसदी तक मामले
अमेरिका में वेसेक्टॉमी किंग कहे जाने वाले डग स्टीन ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि अब उन्हें एक दिन में 12 से 18 पुरुष नसबंदी के मामले मिल रहे हैं जबकि कुछ दिन पहले तक इसके आंकड़े महज चार से पांच थे।
वाशिंगटन, 02 जुलाईः हाल ही अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के 50 साल पुराने कानून को पलट दिया है। अमेरिका में महिलाओं का नसबंदी कराना अब संवैधानिक अधिकार नहीं रह गया है। इसके बाद से पूरे देश में न्यायालय के इस फैसले की आलोचना हो रही है वहीं, देश में ऐसे पुरुषों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो नसबंदी कराना चाहते हैं।
तस्वीर- प्रतीकात्मक

400 फीसदी तक बढ़े मामले
अमेरिका में वेसेक्टॉमी किंग कहे जाने वाले डग स्टीन ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि अब उन्हें एक दिन में 12 से 18 पुरुष नसबंदी के मामले मिल रहे हैं जबकि कुछ दिन पहले तक इसके आंकड़े महज चार से पांच थे। वहीं एक अन्य मूत्र रोग विशेषज्ञ फिलिप वर्थमैन के मुताबिक उनके पास पुरुष नसबंदी परामर्शों की संख्या में लगभग 400 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

गर्भपात करना हुआ मुश्किल
इसके पीछे विचार यह है कि अमेरिकी राज्यों में प्रतिबंधों के बीच गर्भपात कराना अब मुश्किल हो गया है। ऐसे में पुरुष ऐसे उपायों के लिए जा रहे हैं जो उनके पार्टनर के गर्भधारण की संभावना को खत्म कर दे। गर्भनिरोधक गोलियों के विपरीत जो महिलाएं नियमित रूप से लेती हैं, पुरुष नसबंदी अच्छा उपाय है क्योंकि यह बस एक बार कराना पड़ता है।

नसबंदी का फैसला ले रहे पुरुष
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पुरुष नसबंदी कराने वाले एरिक निसी ने द वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि वह नहीं चाहते कि उनकी प्रेमिका भविष्य में अनचाहा गर्भ प्राप्त करे। पुरुष भी इस बात से सहमत हैं कि कि प्रेग्नेंसी सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि उनके पुरुष पार्टनर के लिए भी एक समस्या है। नसबंदी कराने का फैसला ले चुके जेराल्ड स्टीडमैन का कहना है कि नसबंदी के उनके फैसले में 'जो बनाम वेड मामले' ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

अनचाहा गर्भ का डर
जेराल्ड स्टीडमैन ने कहा, मैं शादीशुदा हूं। हमारे बच्चे भी हैं। मैं और बच्चों की योजना नहीं बना रहा हूं। मैं नहीं चाहता कि भविष्य में मेरी पत्नी कभी गर्भवती हो। गर्भावस्था में पुरुषों की भी उतनी ही भागीदारी होती है, जितनी महिलाओं की होती है। उन्होंने कहा, मैं कुछ समय से इसके बारे में सोच रहा था और सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने उस पर मुहर लगा दी। यह मेरे पत्नी और मेरी बेटी के लिए है।

डॉक्टर ने दी चेतावनी
वहीं, लॉस एंजेलिस के सेंटर फॉर मेल रिप्रॉडक्टिव मेडिसिन एंड वेसेक्टोमी रिवर्सल के निदेशक डॉ. फिलिप वर्थमैन पुरुषों में नसबंदी को लेकर जल्दबाजी को लेकर चेताते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह से जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए, इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि पुरुष अपने स्वास्थ्य और रिप्रॉडक्टिव पसंद को लेकर जिम्मेदारी से काम ले रहे हैं लेकिन अगर आप किसी तरह की सर्जरी कराना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में बहुत सोचने की जरूरत है।

क्या है पुरुष नसबंदी?
पुरुष नसबंदी एक मेडिकल प्रक्रिया है जो स्पर्म यानी शुक्राणु को अंडे तक पहुंचने से रोकती है। वास डिफरेंस वे ट्यूब होती हैं जो स्क्रोटम यानी अंडकोष से स्पर्म को उस थैली तक ले जाती हैं जो सीमेन को बाहर निकालने से पहले रखती है। इन्हें काट दिया जाता है, जिससे शुक्राणु का शरीर से बाहर निकलना असंभव हो जाता है। इस ऑपरेशन को करवाने वाले पुरुष अभी भी संभोग करने में सक्षम होते हैं। यह सिर्फ परिवार नियोजन का एक रूप है और इसकी सफलता दर कई गुना अच्छी है। यह महिलाओं के लिए नियमित गर्भनिरोधक गोलियों की आवश्यकता को दूर करती है।

नसबंदी के बाद भी गर्भधारण
हालांकि, प्रक्रिया के साथ कुछ अन्य चीजें भी हैं। इस बात की बहुत कम संभावना है कि गर्भधारण अभी भी हो सकता है और पुरुष नसबंदी तुरंत प्रभावी नहीं होती है। अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, पुरुषों के लिए पुरुष नसबंदी के बाद गर्भावस्था का जोखिम 2,000 में लगभग 1 है। हेल्थलाइन रिपोर्ट करता है कि जब तक आपका डॉक्टर आपको नहीं बताता तब तक आपको यह प्रभावी नहीं मानना चाहिए।

तुरंत प्रभावी नहीं है पुरुष नसबंदी
इसके साथ ही पुरुष नसबंदी के बारे में एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यह तुरंत प्रभावी नहीं है। मौजूदा शुक्राणु को बिना किसी बाधा विधि के यौन संबंध बनाने से पहले आपके सिस्टम से बाहर निकलने की जरूरत है। इसमें तीन महीने तक लग सकते हैं, यही कारण है कि इसका पालन करना महत्वपूर्ण है समय बीतने के साथ शुक्राणुओं की संख्या की जांच के लिए अपने मूत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications