फायरिंग और बम धमाके से थर्राया स्वीडन, कई के मरने की आशंका

स्टॉकहोम। स्वीडन के माल्मो में रविवार शाम एक कार में सवार लोगों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में कई लोगों के मरने और घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इसके कुछ समय बाद शहर में एक धमाका भी हुआ।

malmo (Image from Twitter)

बताया जा रहा है कि घटना स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे की है। तेज रफ्तार ऑडी कार में सवार कुछ लोगों ने अचानक भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिससे अफरातफरी मच गई।

20 से ज्यादा बार चली गोली
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 20 राउंड से ज्यादा बार फायरिंग की गई है। फायरिंग की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, कार सवार मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं।

दो घंटे बाद धमाके से दहला शहर
वहीं दूसरी ओर, घटना के करीब दो घंटे बाद शहर के बाहरी हिस्से में धमाका होने के बाद आतंकी हमले की आशंका भी जताई जा रही है। धमाके की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता और सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है।

कार के अंदर से फायरिंग
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद कार सवार लोग फरार हो गए। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि गोलियां कार के अंदर से चलाई जा रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+