Viral Video: ट्रंप के लिए शर्मिंदा कर देने वाला पल, एयरपोर्ट पर पोज देते वक्त पत्नी ने छोड़ा साथ
Melania Walks Away From Donald Trump: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भले ही ट्विटर और फेसबुक दोनों ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर ट्रंप सुर्खियों में बने रह रहे हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर में खूब चर्चा हो रही है।

एयरपोर्ट पर ट्रंप के साथ नहीं रुकीं मेलानिया
ट्विटर पर अगर ट्रंप लिखकर एक नजर डालेंगे तो ये वीडियो जरूर मिल जाएगा जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया फ्लोरिडा एयरपोर्ट उनका साथ छोड़कर निकल जाती हैं। वैसे आपको खोजने की जरूरत नहीं है वो वीडियो आपको इसी खबर में मिल जाएगा।
ये वीडियो उस समय का है जब डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के पॉम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इसमें डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ प्लेन से नीचे उतरते हैं। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पत्रकार ट्रंप से पोज देने के लिए कहते हैं तो ट्रंप रुक जाते हैं लेकिन मेलानिया नहीं रुकती और सीधे जाकर कार में बैठ जाती हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि ट्रंप चाहते हैं मेलानिया रुकें लेकिन वो बिल्कुल भी नहीं रुकतीं। खास बात ये है कि मेलानिया के चेहरे का भाव उस समय ऐसा रहता है जैसे उन्हें किसी की परवाह न हो। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप अकेले पत्रकारों को पोज देते हैं और फिर कार की तरफ बढ़ जाते हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। जो क्लिप हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं उसे 21 जनवरी को शेयर किया गया था और खबर लिखे जाने तक इसे 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दोनों के रिश्तों को लेकर लग रहे कयास
इस वायरल क्लिप में मेलानिया का जो हाव-भाव नजर आ रहा है उसे लेकर यूजर खूब चर्चा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेलानिया का अहंकार चरम पर है। मैं एक नागरिक के तौर पर बता रहा हूं कि अगले 90 दिनों के अंदर तलाक के कागजात फाइल होने जा रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने छह महीने में तलाक को लेकर शर्त लगाने की बात कह डाली।
-
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications