पोर्न एक्ट्रेस के साथ डोनाल्ड ट्रंप का नाम आने से मेलानिया नाराज! होटल में बिताई कई रातें
वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के बीच कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलानिया अपने पति ट्रंप से 'नाराज' होकर व्हाइट हाउस छोड़कर चली गई थीं। इसकी मुख्य वजह थी एक पोर्न अभिनेत्री के साथ ट्रंप के कथित संबंधों का खुलासा होना, यही कारण था कि वो ट्रंप ने नाराज होकर व्हाइट हाउस से बाहर चली गई थी।
मेलानिया ने फ्लोरिडा के पाम बीच शहर में 28 घंटे बिताए
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने फ्लोरिडा के पाम बीच शहर में 28 घंटे बिताए, जिसके बाद वो वापस व्हाइट हाउस लौट आईं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो वहां मार-ए-लैगो रिसॉर्ट में रुकी हुई थीं। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मेलानिया ने फ्लोरिडा जाने से पहले राजधानी के एक आलीशान होटल में कई रातें गुजारी थीं।
पोर्न अभिनेत्री स्टेफनी क्लिफर्ड के साथ संबंध होने का दावा किया गया था
बता दें, पिछले दिनों ‘द वॉल स्ट्रीट जनरल' में छपे एक इंटरव्यू में पोर्न अभिनेत्री स्टेफनी क्लिफर्ड के साथ संबंध होने का दावा किया गया था। ये कोई पहला मौका नहीं था, जब ट्रंप पर इस तरह के आरोप लगे हों, इससे पहले भी उन पर कई तरह के आरोप लगे हैं।
मेलानिया को ट्रंप के साथ स्विट्जरलैंड जाना था
तय कार्यक्रम के अनुसार मेलानिया को ट्रंप के साथ स्विट्जरलैंड जाना था, जहां राष्ट्रपति ट्रंप की यूरोप के दिग्गज कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात होनी थी। लेकिन अंतिम समय में मेलानिया का कार्यक्रम रद्द हो गया। जब गुरुवार को वो वाशिंगटन डी.सी. स्थित होलोकास्ट म्यूजियम में आई तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया
नहीं मनाई शादी की सालगिरह
बीते सोमवार मेलानिया और ट्रंप ने अपनी शादी को 13 साल हो गए, हर साल धूमधाम से अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले ट्रंप और डोनाल्ड ने इस बार अपनी शादी का कोई जश्न नहीं मनाया। ट्रंप ने ट्वीट कर इसके पीछे अमेरिका में चल रही कामबंदी को कारण बताया। वहीं मेलानिया की खामोसी ने कई सवालों की जन्म दे दिया।