कुलभूषण जाधव से मां और पत्नी की मुलाकात को पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान मीडिया
इस्लामाबाद। भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान सरकार ने करीब दो साल बाद आखिरकार पूर्व भारतीय नौसैनिक अधिकारी कुलभूषण जाधव को उनकी मां और पत्नी से मुलने का मौका दिया। पाकिस्तान का आरोप है कि उन्होने जाधव को बलूचिस्तान प्रांत से पाकिस्तान की जासूसी करते हुए पकड़ा था। गिरफ्तारी से करीब 1 महिने बाद ही पाकिस्तान के मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। मंगलवार को पाकिस्तान के अखबारों में कुलभूष जाधव किस तरह छाया रहे और देखिए किस तरह से पाक मीडिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।

'डॉन'
इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान का प्रमुख अंग्रेजी अखबार 'डॉन' ने अपने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के ही बयान को छापते हुए लिखा कि इसी तरह से एक अच्छा काम यह होना चाहिए कि ऐसे ही दूसरे भी फोलो करें। भारत अधिकृत कश्मीर में जिन निर्दोष लोगों के खून को बहाया जा रहा है, उन पर ध्यान दिया जाए। डॉन ने हेडिंग दी- 'मौत की सजा झेल रहे भारतीय जासूस से मिलने पहुंचा परिवार'

'द न्यूज इंटरनेशनल'
पाकिस्तान के एक और अंग्रेजी अखबार 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने जाधव की मुलाकात को सीमा पर भारत-पाकिस्तान मुठभेड़ पर अपने तीन जवानों की शहादत पर भड़ास निकालने की कोशिश की। द न्यूज इंटरनेशनल ने हेडिंग दी- 'एलओसी पर तीन जवानों को शहीद कर जाधव की सद्भावना लेकर आया भारत'

'द नेशन'
वहीं पाकिस्तान के 'द नेशन' अखबार ने भी कुलभूषण जाधव को रॉ का एजेंट बताकर मुलाकात को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इस अखबार ने लिखा कि जब भारतीय जासूस उनकी मां और पत्नी मुलाकात कर रह थे , तब उधर भारत के जवानों ने पाक के तीन जवानों को शहीद कर दिया। द नेशन ने हेडिंग दी- 'जाधव शुक्रिया अदा किया लेकिन पाकिस्तानियों को हुआ दु:ख'












Click it and Unblock the Notifications